Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर पीएम मोदी का उद्योगपतियों से आह्वान, उत्तराखंड में निवेश कीजिये, समृद्धि और...

पीएम मोदी का उद्योगपतियों से आह्वान, उत्तराखंड में निवेश कीजिये, समृद्धि और विकास के द्वार खुलेंगे

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Uttarakhand Global Investors Summit) 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों से उत्तराखंड में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के द्वार खुले हैं और हर सेक्टर में संभावनाएं बनी हुई है। निवेशक आगे आएं और समृद्धि व विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में थीम बेस्ड पर्यटन (Theme Based Tourism) समेत कई अन्य सेक्टर में निवेश कर ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है।

पीएम ने उद्योगपतियों से कहा कि निवेशक नीति का लाभ उठाइये। आपके साथ डट कर खड़े रहने की गारंटी देता हूँ। जीवन को बनाने में पवित्र धरती की धूल लेकर चलिए। विकास यात्रा में कोई कमी नहीं आएगी। पीएम ने कहा कि उद्योगपति अक्सर व चुनौती का आंकलन कर रणनीति बनाते हैं । वे भी भारत को लेकर शार्ट विश्लेषण करते हुए काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब पहाड़ की जवानी और पानी भी पहाड़ के काम आएगा। देश नयी सामर्थ्य व ऊर्जा के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज लांच किए गए हाउस ऑफ हिमालयन ब्रांड से उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को देश व विदेश में मजबूती मिलेगी। पहचान मिलेगी। इसके लिए ग्लोबल बाजार की खोज करनी होगी। पीएम ने कहा विकास और विरासत के मंत्र के साथ उत्तराखण्ड आगे बढ़ रहा गया। सीमावर्ती गांव को देश के प्रथम गांव के तौर पर विकसित कर रहै हैं।उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ाने पर जोर देना होगा और आयात को कम करना होगा। दाल के मामले में निर्भर होना पड़ेगा।मोदी ने यह भी कहा कि आजकल विदेशी पैक्ड फ़ूड का चलन बढ़ रहा है। जबकि देश में मोटा अनाज है। किसानों की मेहनत पानी में नहीं जानी चाहिए।

मोदी ने कहा कि अपने संकल्प के तहत 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी अभियान चलाया है। इस हिमालयन ब्रांड से तेजी से लखपति बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी। स्वंय सहायता समूह को लोकल को ग्लोबल बनाने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी। पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र को मजबूत कर आकांक्षी भारत का निर्माण हो रहा है। जनता नये अवसरों से जुड़ रही है।भारत के भीतर गरीबी से बाहर निकला है। मिडिल क्लास की शक्ति को भी समझना होगा।

पीएम ने कहा धन्नासेठों से कहा कि विदेशों में न जाकर परिजनों की शादी अपने देश में करें। उन्होंने कहा कि जब जोड़े ईश्वर बनाता है तो अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी देवभूमि उत्तराखंड में करिये। हालिया विधानसभा चुनावों के रिजल्ट पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्थिरता चाहता है । जनता ने मजबूत सरकार व सुशासन के आधार पर वोट दिया। भारत की मजबूती के फायदा उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों को हो रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयास दिखरहे है।राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। केंद्र की योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। कनेक्टिविटी, गांवों को जोड़ने के लिए काम हो रहा है।

मोदी ने कहा कि सरकार दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे, पंतनगर एयरपोर्ट, हेली टैक्सी सेवा को विस्तार दे रही है। कर्णप्रयाग रेल लाइन जीवन व व्यापार को आसान बनाएगी। पीएम मोदी ने सम्बोधन की शुरुआत में सिलक्यारा टनल मिशन की सफलता के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई। और उत्तराखण्ड को समर्पित कविता सुना सभी का मन मोहा। इससे पूर्व, सीएम धामी ने अपने संबोधन में निवेशकों को हरसम्भव सुविधा की बात कहते हुए कुल निवेश के समझौतों की जानकारी दी। और पीएम मोदी का आभार जताया।

इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास व संभावना को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर कई प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों ने निवेश के बाबत अपनी बात रखी। निवेशक सम्मेलन में राज्यपाल गुरमीत सिंह, रामदेव, विदेशी प्रतिनिधि ,मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments