Wednesday, March 11, 2026
Home बड़ी खबर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विजयी जनप्रतिनिधियों ने की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विजयी जनप्रतिनिधियों ने की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात, मंत्री ने दी बधाई

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शनिवार को अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान दें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सजग और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नव निर्वाचित अस्थल जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सरोना से सुशील नेगी, छमरौली से रेशम दास, नाली कलां से अरविंद राणा, शेरकी बोंठा से श्याम सिंह पयाल, शेरा गांव से संजय सिंह, सरखेत तिमलीमान सिंह से सागर पवांर, कार्लीगाड़ से राकेश जवाडी, सिल्ला से मगन उनियाल, ग्राम प्रधान आशा देवी एवं बुरांशखंडा से पूनम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments