Sunday, March 8, 2026
Home राजकाज पनौती ने हरवा दिया… पीएम मोदी के खिलाफ बयान दे घिरे राहुल...

पनौती ने हरवा दिया… पीएम मोदी के खिलाफ बयान दे घिरे राहुल गांधी

नई दिल्ली। राजस्थान के जालौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी पनौती वाला बयान देकर घिर गए हैं। बीजेपी राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है और ऐक्शन की मांग की है। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपे गए अपने ज्ञापन में कहा, ”हम निर्वाचन आयोग से अनुरोध करते हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ उनके लगातार धोखाधड़ी, आधारहीन और अपमानजनक आचरण के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करके तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और उनके खिलाफ निषेधात्मक आदेश पारित किया जाए।”

ज्ञापन में कहा गया है, ”अन्यथा, यह चुनावी माहौल को खराब कर देगा और इससे सम्मानित व्यक्तियों को बदनाम करने के लिए अपशब्दों, आपत्तिजनक भाषा का उपयोग और झूठी खबरों को रोकना मुश्किल हो जाएगा।” राहुल गांधी ने अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद राजस्थान में एक चुनावी भाषण में मोदी के खिलाफ ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किया था। आम तौर पर पनौती शब्द ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो बुरी किस्मत लाता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम का मतलब पनौती मोदी है। क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द का इस्तेमाल किया। मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड कर रहा था। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी लोगों का ध्यान भटकाते हैं जबकि उद्योगपति अडाणी उनकी जेब काटते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी “टीवी पर आते हैं और ‘हिंदू-मुस्लिम’ कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं। वो अलग बात है कि हरवा दिया… पनौती।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “पीएम मतलब पनौती मोदी।” रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”हमारे लड़के क्रिकेट विश्व कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। रैली में जब राहुल गांधी बोल रहे थे, तब कुछ लोग पनौती-पनौती चिल्लाने लगे। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि अच्छा भला वहां हमारे ल़ड़के विश्वकप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। टीवी वाले ये नहीं कहेंगे। लेकिन जनता जानती है। इस पर कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पनौती वाली जो टिप्पणी की है, वही बात क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद बहुत सारे लोग सोच रहे थे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी की खिलाड़ियों से मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री ‘मास्टर ऑफ ड्रामा’ (नाटक के उस्ताद) हैं।

‘पीएम के खिलाफ राहुल की टिप्पणी शर्मनाक, माफी मांगें’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘पनौती मोदी’ कहने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उनकी टिप्पणी को ‘शर्मनाक एवं अपमानजनक’ करार देते हुए उनसे माफी की मांग की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी, ‘शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक’ है। प्रसाद ने कहा, ”उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी द्वारा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी।” कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं प्रधानमंत्री के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं।”

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सेवा नियमों, विकास योजनाओं पर फैसले, उपनल पर निर्णय टला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक...

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, जमीन, पर्यटन, आवास, युवा, अपराध और बिजली नीति में अहम बदलाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, बिजली, आवास,...

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसलाः जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब मिलेंगे दस लाख

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments