Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक के तैयार किए गए डैशबोर्ड...

मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक के तैयार किए गए डैशबोर्ड का किया अनावरण

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के लिए कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का अनावरण किया गया। गौरतलब है कि यह प्रणाली कृषि मंत्री के निर्देशन ओर कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। यह डैशबोर्ड कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं की एक क्लिक पर सभी योजनाओं की जानकारी तथा योजनाओं की धनराशि की वास्तविक समय की ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग का एक व्यापक प्रणाली है। यह प्रणाली कृषि विभाग को राज्य योजना निधि के प्रभावी और कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। जिससे नागरिकों की खुशहाली में और वृद्धि होगी। अधिक जानकारी के लिए https://ukkrishifms.co.in/ पर क्लिक कर देख सकते हैं।

यह प्रणाली पूरी तरह से अनुकूलन योग्य है और अन्य विभागों में विभागीय अधिकारियों के समर्थन से कार्यान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा निश्चित ही इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन ओर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को डिजिटल सेक्टर में मॉडल राज्य के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा जनता को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी सेवाओं का सरलीकरण कर उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ई-गवर्नेस की मदद से गुड गवर्नेस और पेपरलेस गवर्नेस की ओर बढ़ रही है। जिससे प्रदेश के हर नागरिक में सरलीकरण समाधान और निस्तारण का भाव जगा है।

इस अवसर पर कोटेक महिंद्रा बैंक वाइस प्रेसिडेंट गौरव किशोर,टेरिटरी मैनेजर नितिन गुप्ता, गौरव कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रभारी कृषि निदेशक के सी पाठक, वित्त नियंत्रक मनीष कुमार उप्रेती, संयुक्त कृषि निदेशक ए.के उपाध्याय, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments