Sunday, September 6, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज

वनडे विश्व कप 2023- भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना 1996 के विजेता श्रीलंका से है। यह इस विश्व कप का 33वां मुकाबला होगा और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत ने 12 साल पहले श्रीलंका को विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। 2011 विश्व कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।

अब जब दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने आएंगी तो यादें ताजा हो जाएंगी। भारतीय टीम जहां सातवीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम 2011 का बदला लेने उतरेगी। साथ ही श्रीलंका को इस विश्व कप में जिंदा रहने के लिए भी जीत जरूरी है। हारने पर टीम की स्थिति खतरे में पड़ जाएगी।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें कुल 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप शामिल है। आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें सबसे पहले 1979 में भिड़ी थीं। श्रीलंका ने मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में भारत को 47 रन से हराया था। भारत का श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में रिकॉर्ड खराब रहा है। 14 मैचों में से सात मैच श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि भारत ने पांच मुकाबले जीते हैं। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
दोनों टीमों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट के 14 मैचों में से वनडे विश्व कप में नौ मुकाबले खेले गए हैं, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मैच और टी20 विश्व कप में दो मुकाबले खेले गए हैं। वनडे विश्व कप में दोनों के बीच खेले गए नौ मैचों में से चार मैच भारत और चार मैच श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच विश्व कप के तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते, जबकि भारत को एक में जीत मिली। चैंपियंस ट्रॉफी में तीन मुकाबले में से भारत ने दो जीते हैं, जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में भारत आज तक श्रीलंका से कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है।
RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments