Tuesday, March 10, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर भारत...

वनडे विश्व कप 2023- न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारत ने विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम अब 19 नवंबर को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।

भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई। भारत की जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी का योगदान अहम रहा। कोहली ने 117 और अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सात विकेट अपने नाम किए। तीनों ने मिलकर भारत को लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में नहीं हारने दिया। 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अंतिम-4 के मुकाबले में हार गई थी।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 69 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन का योगदान दिया। दोनों कीवी ओपनर कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments