Tuesday, March 10, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत ने लीग राउंड के आखिरी मैच में...

वनडे विश्व कप 2023- भारत ने लीग राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत ने विश्व कप के 45वें और लीग राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने दिवाली के अवसर पर प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। टीम को विश्व कप के मौजूदा संस्करण में लगातार नौवीं जीत मिली। उसने 2003 के प्रदर्शन में सुधार किया है। तब भारत ने लगातार आठ मैच जीते थे। विश्व कप में लगातार मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2003 और 2007 में 11 मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। सभी नौ मैच जीतने के बाद भारत के 18 अंक हो गए। वह ग्रुप राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्व कप का समापन ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत मिली। सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।

भारत ने इस मैच को अपने नाम कर साल 2023 में 24वीं जीत हासिल की। उसने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत इससे पहले 1998 में 24 मैच जीता था। उसे 2013 में 22 मैचों में जीत मिली थी।

अय्यर और राहुल ने खेली शतकीय पारी
भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 128 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। लोकेश राहुल ने 102 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित ने 61 और गिल-कोहली ने 51 रन का योगदान दिया। इस मैच में भारत के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। विश्व कप में यह भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे। राहुल ने 62 गेंद में अपना शतक पूरा किया और यह विश्व कप में देश के लिए सबसे तेज शतक था। नीदरलैंड के लिए बस डे लिडे ने दो विकेट लिए। मीकेरेन और मर्व को एक-एक विकेट मिले।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments