Tuesday, March 10, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला...

वनडे विश्व कप 2023- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

नई दिल्ली।  भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसे 2019 विश्व कप सेमीफाइनल का रिपीटेशन माना जा रहा है। 2019 में भी भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था और मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका है।

भारतीय टीम ने जहां लीग राउंड में अपने सभी नौ मुकाबले जीते हैं, वही न्यूजीलैंड की टीम पिछले पांच में से चार मैच हार चुकी है। टीम की गेंदबाजी कमजोर है और ऐसे में टीम इंडिया इसका फायदा उठाना चाहेगी। वहीं, भारत को 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में की गई गलती से भी बचना होगा।

टीम खिताब तक पहुंचने के लिए शानदार स्थिति में है। उन्हें इस बात से भी राहत मिलेगी कि पिछले तीन वनडे विश्व कप के संस्करणों में मेजबान टीमों ने खिताब जीता है। भारत ने 2011 में वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था, जबकि सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2015 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

टीम इंडिया की फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों में उनकी महारत और विरोधी न्यूजीलैंड में खिलाड़ियों की चोट को देखते हुए, रोहित शर्मा की टीम के पास विश्व कप नॉकआउट के मिथक को तोड़ने का यह एक शानदार मौका है।  केवल दो देश वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ही 50 ओवर के विश्व कप में बिना हारे खिताब जीतने में सक्षम रहे हैं। भारत भी ऐसा कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments