Sunday, September 6, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

वनडे विश्व कप 2023- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

नई दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला जाएगा। विश्व कप का यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी, जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे टॉस होगा। इस मैच को लेकर आईसीसी ने काफी तैयारियां की हैं और मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम भी रखा है। इस कार्यक्रम में अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और शंकर महादेवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है और वह काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं, साथ ही अहमदाबाद के किसी होटल में भी जगह नहीं बची है। दो महीने के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें पिछले महीने हुए एशिया कप में भिड़ी थीं। दो सितंबर को पल्लेकल में दोनों टीमों के बीच एशिया कप के ग्रुप राउंड का मुकाबला बेनतीजा रहा था। वहीं, 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-फोर में आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले को भारत ने 228 रन से जीता था।

अब यह तीसरा मुकाबला होगा। हालांकि, परिस्थितियां बिल्कुल अलग होंगी। विश्व कप में अलग तरह का दबाव होगा। भारत पर जहां घरेलू मैदान पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा, वहीं पाकिस्तान पर भारत के एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों के शोर के बीच खुद को साबित करने का दबाव होगा। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी होगा, क्योंकि वनडे विश्व कप में भारत पाकिस्तान को लगातार सात बार हरा चुका है। टीम इंडिया आठवीं बार जीत हासिल करने उतरेगी।

दोनों टीमें विश्व कप में 1992 से एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। 1992 में भारतीय टीम ने 43 रन से, 1996 विश्व कप में 39 रन से, 1999 विश्व कप में 47 रन से, 2003 विश्व कप में छह विकेट से, 2011 विश्व कप में 29 रन से, 2015 विश्व कप में 76 रन से और 2019 विश्व कप में 89 रन से जीत हासिल की थी। अब तक वनडे में दोनों टीमें कुल 134 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 56 मैचों में और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच कुल 30 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 11 और पाकिस्तान ने 19 मुकाबले जीते हैं।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments