Thursday, July 30, 2026
Home मनोरंजन अब होगा दुश्मन पर वार, कंगना रनौत की तेजस का ट्रेलर रिलीज,...

अब होगा दुश्मन पर वार, कंगना रनौत की तेजस का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

कंगना रनौत की फिल्म तेजस काफी दिनों से चर्चा में है। बीते दिनों जब फिल्म का टीजर आया था, तो कंगना को वायुसैनिक पायलट के रूप में देखकर उनके प्रशंसक उत्साहित हो गए। तब से ही उन्हें फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था।सर्वेश मेवाड़ा की यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कंगना ने तेजस गिल नाम की वायुसेना की एक पायलट का किरदार निभाया है। ट्रेलर में उनका देशभक्ति से लबरेज जांबाज अंदाज नजर आ रहा है।फिल्म की कहानी पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय वायुसेना के एक मिशन पर केंद्रित है। ट्रेलर में कंगना यह संदेश देती दिख रही हैं कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को इसे अपना निजी मामला समझना होगा।वीएफएक्स पर फिल्माए लड़ाकू विमानों की उड़ान भी नजर आ रही है।

फिल्म तेजस का नाम भारत में बनने वाले हल्के लड़ाकू विमान तेजस के नाम पर रखा गया है।फिल्म में दिखाया जाएगा कि वायुसेना के पायलट देश की रक्षा के लिए किस हद तक जाते हैं और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।कंगना इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म का निर्देशन और लेखन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है, जबकि रॉनी स्क्रूवाला इसके निर्माता हैं। तेजस के अलावा वायुसेना पर केंद्रित कई फिल्में देखने को मिलने वाली हैं।अक्षय कुमार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आएंगे। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी दिखाएगी।पिप्पा में ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पिप्पा ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित है।फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण हवा में स्टंट करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments