Sunday, September 6, 2026
Home खेल अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 7, सचिन के...

अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 7, सचिन के बाद धोनी का जर्सी नंबर किया रिटायर

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद आईसीसी ने यह फैसला किया। आईसीसी ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जो नंबर अपनी टीशर्ट पर पहना था, उसे रिटायर करने का फैसला किया है। इस तरह का सम्मान पाने वाले एकमात्र अन्य क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। साल 2017 में सचिन तेंदुलकर की सिग्नेचर नंबर 10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर द्वारा नहीं पहनी जाएगी। बतौर इंटरनेशनल क्रिकेटर के रूप में उनके धोनी के रिटायरमेंट के तीन साल बाद खेल में उनके योगदान को ट्रिब्यूट देते हुए उनके द्वारा पहने गए नंबर को ‘रिटायर’ करने का फैसला किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला 15 अगस्त 2020 को किया था। वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास 2014 में ही ले चुके थे। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाडिय़ों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को सूचित कर दिया है कि उनके पास तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों का विकल्प नहीं है।

आईसीसी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि नए खिलाडिय़ों से कहा गया कि वे एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी को ना चुने। बोर्ड ने खेल में उनके योगदान के लिए टी-शर्ट को रिटायर करने का फैसला किया है। डेब्यू करने वाले नए खिलाड़ी को नंबर 7 नहीं मिल सकता, और नंबर 10 पहले से ही उपलब्ध नंबरों की सूची से बाहर है। बीसीसीआई के फैसले से टीम इंडिया के खिलाडिय़ों के विकल्प सीमित हो गए हैं। एक नियम के रूप में, खिलाडिय़ों को 1 और 100 के बीच कोई भी संख्या चुनने की अनुमति देता है। पर भारत में, विकल्प सीमित हैं। वर्तमान में टीम इंडिया के नियमित खिलाडिय़ों और दावेदारों के लिए लगभग 60 नंबर चिह्रित हैं।

आईसीसी अधिकारी ने बताया कि भले ही कोई खिलाड़ी लगभग एक साल तक टीम से बाहर हो, लेकिन उसका नंबर किसी नए खिलाड़ी को नहीं दिया जाता है। इसका मतलब है कि हाल ही में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के पास चुनने के लिए लगभग 30 नंबर होते हैं। ऐसा नहीं है कि सीनियर लेवल पर टीशर्ट नंबर को लेकर मारामारी रहती है, जूनियर लेवल पर भी ‘प्रतिष्ठित’ नंबरों के लिए होड़ साफ तौर पर दिखती है। शुभमन गिल अंडर-19 दिनों के दौरान पसंदीदा नंबर 7 को नहीं पा सके, क्योंकि वह पहले ही ले लिया गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरन 77 लेना पड़ा। टीम इंडिया में भी वो इसी नंबर की टीशर्ट पहनकर खेलते हैं।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments