Friday, July 31, 2026
Home ताजा खबर कॉर्बेट नेशनल पार्क में शुरू हुई नाइट स्टे की सुविधा, अब देना...

कॉर्बेट नेशनल पार्क में शुरू हुई नाइट स्टे की सुविधा, अब देना होगा अधिक शुल्क

रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क में रात में ठहरने का पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हुआ। पांच महीने बंद रहने के बाद आज बुधवार से पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा भी शुरू हो रही है। इसी के साथ ही ढिकाला पर्यटन जोन व दुर्गा देवी पर्यटन जोन में जिप्सी और कैंटर सफारी भी शुरू हो जाएगी। पार्क प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली है।वर्ष 2009 के बाद इस बार पर्यटकों के प्रवेश का शुल्क बढ़ाया गया है। ऐसे में करीब डेढ़ से दो गुना अधिक शुल्क पर्यटकों को भुगतान करना होगा। हालांकि, कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे के लिए एक माह पूर्व ही ऑनलाइन बुकिंग खुल गई थी और सभी कक्ष फुल हो गए हैं। 15 जून से मानसून सीजन शुरू हो जाता है।

कभी भी बरसात की वजह से जंगल के नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। ऐसे में कच्ची सड़क व रास्ते आदि टूटने से पर्यटकों के फंसने से उनकी जान का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए कॉर्बेट पार्क के सभी वन विश्राम गृह में नाइट स्टे व ढिकाला में कैंटर की डे सफारी भी बंद हो जाती है। नाइट बुकिंग के लिए विभागीय वेबसाइट के जरिये पर्यटकों ने एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग कराई है। दुर्गा देवी पर्यटन जोन भी डे सफारी के लिए बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। ढिकाला जोन खुलने व नाइट स्टे की सुविधा भी मिलेगी।

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों को आज बुधवार से जंगल का दीदार करने का मौका मिलेगा। इस बार जिप्सी शुल्क 250 से 500 रुपये और प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 50 से बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। जिप्सी संचालक को अलग से किराया देना पड़ेगा। साल 2013 में हल्द्वानी डिवीजन के 260 वर्ग मीटर जंगल को नंधौर अभयारण्य घोषित किया गया था। पांच रेंजों से जुड़े इस जंगल में बाघ, गुलदार, हाथी, भालू के अलावा दुर्लभ पक्षी और तितली की तमाम प्रजाति भी देखने को मिलती है। नंधौर के जंगल में किसी भी तरह के नए कटान और आंधी-तूफान से गिरने वाले पेड़ों की निकासी भी प्रतिबंधित है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

Recent Comments