Sunday, September 6, 2026
Home खेल खुशखबरीः राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रचा इतिहास, पहली बार 100...

खुशखबरीः राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रचा इतिहास, पहली बार 100 के पार पहुंची पदकों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में 100 से ज्यादा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में इससे पहले उत्तराखंड ने कभी भी इतने ज्यादा पदक नहीं जीते थे। मेजबान उत्तराखंड ने अब तक कुल 101 पदक जीत लिए हैं और पदक सूची में सातवें स्थान पर कायम है। गोवा में आयोजित हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने सिर्फ 24 पदक जीते। तब राज्य 25वें स्थान पर रहा था। प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गुना से ज्यादा पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

गोवा में आयोजित हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने केवल तीन स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि इस बार उत्तराखंड अब तक 24 स्वर्ण पदक जीत चुका है। यह संख्या पिछले राष्ट्रीय खेलों में जीते गए कुल पदकों के बराबर है। इसके अलावा खिलाड़ियों ने 25 रजत और 42 कांस्य पदक भी अपने नाम किए हैं।

पदकों की संख्या के अनुसार टॉप-4 में उत्तराखंड

स्वर्ण पदक की संख्या के लिहाज से उत्तराखंड सातवें स्थान पर है। हालांकि अगर कुल पदकों की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो उत्तराखंड टॉप-4 में शामिल है। सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा ने उत्तराखंड से ज्यादा पदक जीते हैं। सूची में उत्तराखंड से ऊपर के स्थानों पर विराजमान कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तमिलनाडू के कुल पदकों की संख्या उत्तराखंड से कम है। हालांकि उन्होंने स्वर्ण पदक ज्यादा जीते हैं, इसलिए वह सूची में उत्तराखंड से ऊपर हैं।

खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार के प्रयासों का असर

उत्तराखंड के इस स्वर्णिम प्रदर्शन में खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार के प्रयासों का सबसे ज्यादा योगदान है। खिलाड़ियों ने जहां राष्ट्रीय खेलों के लिहाज से बेहतरीन तैयारियां की वहीं, सरकार ने भी उन्हें सुविधाएं देने और ढ़ांचागत विकास करने में किसी तरह की कमी नहीं की। पिछले काफी समय से जिस तरह से राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया गया, उससे उत्तराखंड के प्रदर्शन में सुधार की संभावनाएं पहले से जताई जाने लगी थी।

खिलाड़ियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मानः सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 101 पदक जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी उत्तराखंड पदकों के शतक तक नहीं पहुंचा था। निश्चित तौर पर यह उत्तराखंड के खेलभूमि  बनने की तरफ ऊंची छलांग है। हम खेल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं देशभर से आए खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान किया है।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments