Monday, June 15, 2026
Home मनोरंजन ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने जमकर कारोबार भी किया। वहीं थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा रही है। ‘भगवंत केसरी’ ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर हुई है रिलीज?

साल 2023 की सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘भगवंत केसरी’ की ओटीटी रिलीज का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ‘भगवंत केसरी’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। ऐसे में जो लोग इस शानदार फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे वे अब घर बैठे इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं. हालांकि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अभी इस फिल्म को तेलुगु वर्जन में ही रिलीज किया है।

‘भगवंत केसरी’ में नंदमुरी बालकृष्णन और श्री लीला ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म ने काजल अग्रवाल, अर्जुन रामपाल, सरथकुमार और आडुकलम नरेन जैसे प्रमुख कलाकार ने भी अहम भूमिका निभाई है। अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म भगवंत केसरी एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी भतीजी के लिए केयरटेकर की भूमिका निभाता है, और उसे आर्म्ड फोर्स में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस फिल्म को शाइन स्क्रीन्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया गया था और फिल्म के संगीत निर्देशक थमन एस हैं।

भगवंत केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कारोबार किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की बड़े बजट की फिल्म गणपत और रवि तेजा की टाइगर नागेश्वर राव को भी धूल चटा दी थी। ये फिल्म साल 2023 की तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments