Sunday, May 3, 2026
Home ताजा खबर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष पर राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष पर राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.वि.) से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में गतिमान जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी वार्ता हुई। सोमवार को राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बिल लाओ, इनाम पाओ योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह देखा गया है। बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूक करना है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए इसे मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके परिणाम स्वरुप पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में 573 से 681 का राजस्व प्राप्त हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में भूमि विक्रय में फर्जीवाड़ा रोकने को गठित एसआईटी के अधिकारों में वृद्धि की गई है। जिससे फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसका सरलीकरण किया गया है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। बताया कि पीएम आवास योजना के तहत राज्य में प्रथम चरण में 6463 आवास आवंटन किये जा चुके हैं। डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सभी निकायों में शीत ऋतु को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि बजट 24-25 के निर्माण के लिए जनता के सुझाव लिए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न हित धारकों के साथ बजट पूर्व संवाद जल्द किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने राज्य सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की और वर्ष 2024 की शुभकामनाएं भी दी।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments