Friday, June 19, 2026
Home ताजा खबर मंत्री डॉ  प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया...

मंत्री डॉ  प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख जन-लाभार्थी परक योजनाओं का समयबद्ध रूप से संतृप्तिकरण करना तथा सक्रिय जन-भागीदारी के माध्यम से इन योजनाओं की जागरूकता बढ़ाना है। बताया कि केन्द्र सरकार की 17 नागरिक केन्द्रियित सेवाओं में (पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, पी०एम० विश्वकर्मा, पी०एम० उज्जवला योजना, पी०एम० मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया स्टैंटअप इण्डिया, आयुष्मान भारत, पी०एम० ई-बस सेवा, पी०एम० भारतीय जन औषधी परियोजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजी पेमेन्ट इन्फास्ट्रक्चर, खेलो इंण्डिया, आर०सी०एस० उड़ान, वन्देभारत ट्रेन एवं अमृत भारत स्टेशन स्कीम) शामिल है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित पीएम स्वनिधि योजना के संतृप्तिकरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा वैन द्वारा पी०एम० आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा अमृत योजना की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। साथ ही अन्य विभागों के द्वारा भी कैम्पों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को योजना के लाभ से आच्छादित किया जायेगा।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि जनपद स्तर पर अभियान के शहरी क्षेत्रों में संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। बताया कि प्रथम चरण में दिनांक 28.11.2023 से नगर निगम, देहरादून (22 कैम्प), हरिद्वार (10 कैम्प) तथा छावनी परिषद्, गढ़ी कैन्ट (3 कैम्प) में वीडियो वैन संचालित की जायेगी, जिस हेतु रूट चार्ट प्रेस इन्फोरमेशन ब्यूरो द्वारा जनपदों से समन्वय कर तैयार किया जा रहा है। कुल 35 कैम्प आयोजितकिये जाने प्रस्तावित है।

इस अवसर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल, अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय अशोक पांडेय, उप निदेशक शहरी विकास नीलू चावला, सहायक निदेशक विनोद कुमार एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments