Friday, June 19, 2026
Home खेल महिला प्रीमियर लीग के सीजन 2 से पहले माइकल क्लिंगर बने गुजरात...

महिला प्रीमियर लीग के सीजन 2 से पहले माइकल क्लिंगर बने गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच

बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सीजन 2 से पहले अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 23 फरवरी से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होग। माइकल क्लिंगर टीम में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज (मेंटॉर) और नूशिन अल खादीर (गेंदबाजी कोच) के साथ जुडक़र गुजरात जायंट्स को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करेंगे। 43 वर्षीय ने इससे पहले सिडनी थंडर के लिए सहायक कोच के रूप में कार्य किया। इस दौरान उनकी टीम महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में चौथे स्थान पर रही थी।

साथ ही उन्होंने 2019 से 2021 तक मेलबर्न रेनेगेड्स मेन्स टीम के मुख्य कोच और फोएबे लिचफील्ड के साथ भी काम किया। पुरुष बीबीएल में क्लिंगर एक बड़ा नाम रहे हैं। वह 2019 में रिटायर हुए और लीग के अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप जाने जाते हैं। खेल के विभिन्न पहलुओं में उनका अनुभव गुजरात जायंट्स टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। मुख्य कोच के रूप में अपनी नियुक्ति के बारे में क्लिंगर ने कहा, गुजरात जाइंट्स के पास महिला प्रीमियर लीग के सीजऩ 2 में कुछ खास करने का मौका है। मैं मिताली राज जैसी क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

क्लिंगर की नियुक्ति की मिताली ने भी सराहना की। उन्होंने कहा, माइकल के साथ काम करने से गुजरात जाइंट्स के खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। बल्ले के साथ उनकी विशेषज्ञता भी खास है और निश्चित रूप से कुछ युवाओं को फायदा होगा। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ, संजय अडेसरा ने कहा: माइकल क्लिंगर गुजरात जायंट्स और अदाणी स्पोर्ट्सलाइन परिवार के लिए एक बहुत ही योग्य सदस्य हैं। उन्होंने बीबीएल में कोच और खिलाड़ी दोनों के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे निश्चित रूप से हमारी टीम को भविष्य में मदद मिलेगी। गुजरात जायंट्स 25 फरवरी को अभियान के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

RELATED ARTICLES

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

पेसलवीड स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

देहरादून। The Pestle Weed School में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों और शानदार खेल प्रदर्शन की...

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments