Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर अवैध निर्माण पर वीसी बंशीधर तिवारी की सख्ती का असर, नियम विरुद्ध...

अवैध निर्माण पर वीसी बंशीधर तिवारी की सख्ती का असर, नियम विरुद्ध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई

देहरादून। शहर और उसके आसपास तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती का असर दिखने लगा है। उनके निर्देश पर शनिवार को टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया और नियम विरूद्ध निर्माण को सील कर दिया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ किया कि शहर को अव्यवस्थित और अवैध तरीके से फैलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम विरुद्ध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही जनता को संदेश दिया कि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश कर अपने पैसे और भविष्य को खतरे में न डालें।

लगभग एक दर्जन स्थानों पर हुई कार्रवाई

  • शिमला बाईपास रोड : मानवेन्द्र पुण्डीर द्वारा ग्राम हिन्दुवाला साभावाला में लगभग 40 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
  • सेलाकुई (सेरपुर क्षेत्र) : गुलशेर द्वारा हाईवे और आसान नदी के बीच लगभग 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
  • चकराता रोड (शंकरपुर, सेलाकुई) : डीसी बंसल द्वारा लगभग 20 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
  • कल्याणपुर धर्मावाला चौक : रासिद द्वारा लगभग 08 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
  • अद्दूवाला, शिमला बाईपास रोड : नेरन्द्र चौहान द्वारा अवैध रूप से निर्मित फार्म हाउस एवं 08 व्यावसायिक हट्स सील।
  • धर्मावाला रोड, हरबर्टपुर : राकेश अग्रवाल द्वारा पेट्रोल पंप के निकट अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।
  • मुख्य चकराता रोड, खुशहालपुर सहसपुर : सलमान द्वारा अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।
  • 75 राजपुर रोड, देहरादून : असरफ खान और गर्ग द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण सील।
  • संस्कृति लोक कॉलोनी, देहरादून : साकिर द्वारा निर्मित दो अवैध भवन सील।
  • चांचक चौक, बंजारावाला :  साजिद द्वारा टिन शेड का अस्थायी व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त।

अधिकारियों की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई को अधिकारियों की टीम ने अंजाम दिया। सचिव गौरव चटवाल, सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेश पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, सुरजीत सिंह रावत, निशांत कुकरेती, अवर अभियंता हर्षित मौठानी, जयदीप राणा, नेहा बर्थवाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल शामिल रहे।

अवैध कॉलोनी या निर्माण में न करें निवेशः तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा “मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में व्यवस्थित और नियोजित विकास सुनिश्चित करना है। किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या प्लॉटिंग नियमों के खिलाफ है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी या निर्माण में निवेश न करें और हमेशा अनुमोदित प्लान व मानचित्र की जानकारी लेकर ही संपत्ति खरीदें।”

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments