Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर मन की बात कार्यक्रम लोगों को अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता...

मन की बात कार्यक्रम लोगों को अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है- जोशी

मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 110वां संस्करण सुनते मंत्री जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून हाथीबड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 76 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “का 110वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक माह के अंत में यह कार्यक्रम होता है। उन्होंने कहा हर संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई रोचक जानकारी देते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज के संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन दीदी का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा समय के साथ – साथ ड्रोन का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व हो गया है। उन्होंने कहा चाहे कृषि का क्षेत्र हो या सर्वेक्षण का क्षेत्र हो, उन्होंने कहा अब तो दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां भेजी जा रही है। उन्होंने कहा इन सब महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। इसलिए मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष अशोक राणा, शक्ति केंद्र संयोजक संजीव त्रिपाठी,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, राहुल राणा, विनोद पुंडीर, प्रमोद थापा, रीता ज़ोरावर, मनोज भटनागर, ममता, रश्मि, अनीता, गीता, हेमा, निशा राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments