Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन प्रीमियर से पहले मनस्वी ममगई ने छोड़ा बिग बॉस 17 का शो

प्रीमियर से पहले मनस्वी ममगई ने छोड़ा बिग बॉस 17 का शो

सलमान खान के शो बिग बॉस का नया सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो गया। प्रशंसक शो के नए प्रतिभागियों को लेकर खासा उत्सुक हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस 17 के लिए घर में एंट्री लेने से ऐन पहले मनस्वी ममगई शो में हिस्सा लेने से पीछे हट गई हैं। खबरों के मुताबिक अब मनस्वी की जगह आर्यन खान ड्रग मामले में शामिल वकील सना रईस खान हिस्सा लेंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार मॉडल-अभिनेत्री मनस्वी शो में हिस्सा नहीं ले रही हैं, जबकि वह शो के लिए अपने प्रोमो की भी शूटिंग कर चुकी थीं।गुरुवार को प्रतिभागियों ने शो के लिए अपने प्रोमो की शूटिंग की थी। रविवार से शो का प्रसारण होना है। हालांकि, इसके ठीक पहले मनस्वी ममगई शो से बाहर हो गई हैं।उनके इस तरह अचानक शो छोडऩे का कारण सामने नहीं आया है।

मनस्वी के बाहर होने पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बारे में ना तो शो की ओर से, ना ही मनस्वी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है।चर्चा है कि ऐन मौके पर मनस्वी और निर्माताओं के बीच करार को लेकर अनबन हो गई और वह शो से बाहर हो गईं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मनस्वी ने स्वास्थ्य कारणों से शो छोड़ा है।

मनस्वी के बाहर होने के बाद लोगों में उत्सुकता थी कि निर्माता अब ऐन मौके पर किस हस्ती को शो में लेकर आएंगे।बिग बॉस से जुड़े एक सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक मनस्वी की जगह वकील सना रईस शो में आ रही हैं।सना 2021 में आर्यन खान ड्रग मामले से भी जुड़ी रही हैं। ऐसे में निर्माता दर्शकों को आकर्षित करने के लिए उनका नाम भुना सकते हैं।

मनस्वी 2010 में मिस इंडिया वर्ल्ड चुनी गई थीं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।वह एक्शन जैक्शन, कट्टी बट्टी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।वह हाल ही में आई डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज द ट्रायल में काजोल के साथ नजर आई थीं।मनस्वी चंडीगढ़ में पली-बढ़ी हैं। 15 साल की उम्र तक उन्होंने गायकि, नृत्य और स्केटिंग में करीब 50 ईनाम जीत लिए थे।

इस बार बिग बॉस के इतिहास में पहली बार प्रतियोगियों को घर के अंदर फोन का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। कहा जा रहा है कि ये फोन स्पॉन्सर डील का हिस्सा होगा और प्रतिभागी कुछ चुनौतियों को जीतने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments