Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर छत्तीसगढ़ की अभनपुर और साजा विधानसभा की चुनावी सभाओं में गरजे महाराज

छत्तीसगढ़ की अभनपुर और साजा विधानसभा की चुनावी सभाओं में गरजे महाराज

बोले सनातन धर्म का न आदि है न ही अनंत

देहरादून/छत्तीसगढ़। सनातन धर्म पर जो लोग अंगुलियां उठा रहे हैं वह सनातन धर्म की महत्ता को समझते ही नहीं हैं। सनातन धर्म का अर्थ है जिसका आदि और अंत नहीं होता, वह हमारे जीवन का आधार है। उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के परसाडा में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के समर्थन में और चिल्फी में साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के समर्थन आयोजित चुनावी सभाओं स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में तेजी के विकास कार्य हो रहे हैं। विश्व में आज भारत का जयगान हो रहा है। जबकि वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में विकास का पहिया जाम है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश के प्राकृतिक संसाधन कोयले में 540 करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रत्येक गौठान में हर माह गौ वंश के संरक्षण के नाम पर 1300 करोड़ रूपये का घोटाला किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने पीडीएस योजना को भी नहीं छोड़ा। खाद्य विभाग के डेटाबेस में 165000 मीट्रिक टन चावल दर्ज है, जबकि जिलों में दर्ज बचत के डेटाबेस में यही चावल मात्र 96080 मीट्रिक टन पहुंचा है। दोनों ही सरकारी आंकड़ों के बीच में 68900 मीट्रिक टन चावल का अंतर है, यह चावल आखिर कहाँ गया? डेटाबेस में गड़बड़ी कर लगभग 600 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है।

महाराज ने चुनावी सभा में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने का अनुरोध करते हुए आह्वान किया कि वह राज्य से भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को सत्ता में लायें ताकि यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करें। इस मौके भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments