Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर प्री वेंडिंग शूट में पड़े जान के लाले, गंगा में फंसे दिल्ली...

प्री वेंडिंग शूट में पड़े जान के लाले, गंगा में फंसे दिल्ली के कपल

देखें वीडियो- बेहोश युवक को मिला इलाज, ओझल हो जाता कपल गंगा की लहरों में

गंगा में फंसे कपल की जान एसडीआरएफ ने बचाई

ऋषिकेश। दिल्ली से आये एक कपल को गंगा के बीच प्री वेडिंग शूट के दौरान जान के लाले पड़ गए। नदी का जलस्तर बढ़ने से दोनों डूबने लगे। युवक बेहोश हो गया। इसी बीच, सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने दोनों को बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को चौकी बयासी से SDRF को सूचना मिली कि प्री वेंडिंग शूटिंग के लिए दिल्ली से आये एक युवक युवती डूब रहे है।

सूचना पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम टीम कमांडर दीपक नेगी के नेतृत्व में राफ्ट व अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दिल्ली निवासी मानस एवं अंजली अपनी शादी से पूर्व प्री वेंडिंग शूट हेतु बयासी पहुंचे थे।

एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शूटिंग के दौरान अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह जोड़ा बीच नदी मे ही फंस गया। SDRF टीम ने समय पर पहुंचकर दोनों को रेस्क्यू किया गया। हादसे में युवक बेहोश हो गया था। SDRF ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments