Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर जश्न-ए-विरासत के चौथे दिन, कलाकारों ने दिया संदेशः यातायात नियमों का पालन...

जश्न-ए-विरासत के चौथे दिन, कलाकारों ने दिया संदेशः यातायात नियमों का पालन करेंगे, अपने साथ औरों को भी सुरक्षित रखेंगे

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 10वें उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत के चौथे दिन दो नाटकों का मंचन हुआ। हरिद्वार रोड स्थित कंबाइंड (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टडीज एंड रिसर्च (सीआईएमएसआर) और राजकीय इंटर कॉलेज माजरी माफी में कलाकारों ने नाटकों के जरिये युवाओं को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

हरिद्वार रोड स्थित सीआईएमएसआर में कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, प्राचार्य डा. चेतना, शिक्षाविद डा. सुनील अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नई दिल्ली के राहुल खन्ना एजुकेशन थ्रू थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और संवादों से युवाओं के मन को झकझोर दिया।

ललित जोशी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। बहुत ही प्रतिभावान युवाओं को हमने इन दुर्घटनाओं में खोया है। जब तक सभी लोग यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक नहीं होंगे, तब तक दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकेगा।

इसके बाद कलाकारों ने माजरीमाफी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नाटक का मंचन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को खुद में सुधार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग खुद नियमों का पालन करने का संकल्प लें तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी व फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी व डा. सुनील अग्रवाल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. कमलेश कुमार मिश्र को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आयोजन में विवेक बड़थ्वाल, पारस शर्मा, मनोज दसौनी, संजय मेवाड़, नितेश कुमार, अमित शर्मा समेत अन्य ने सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments