Sunday, March 8, 2026
Home एजुकेशन बड़ी उपलब्धिः आईटीडीए को एनसीवीईटी की दोहरी मान्यता, बनी उत्तराखंड सरकार की...

बड़ी उपलब्धिः आईटीडीए को एनसीवीईटी की दोहरी मान्यता, बनी उत्तराखंड सरकार की पहली व एकमात्र संस्था

देहरादून। उत्तराखंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईटीडीए) को भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन नेशनल कॉउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) ने दोहरी मान्यता प्रदान की है। दोहरी मान्यता प्राप्त करने वाली आईटीडीए, उत्तराखंड सरकार की एक मात्र संस्था है। यह दोहरी मान्यता कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दी गई है। इससे आईटीडीए के प्रशिक्षण केंद्रों से इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) संबंधित कोर्स करने वालों को लाभ मिलेगा।

सूचना प्रौद्योगिकी सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अब उत्तराखंड के सभी आईटी छात्र देशभर में आईटीडीए के विभिन्न केंद्रों से मान्यता प्राप्त शिक्षा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों के गुणवत्तापूर्वक संचालन और निगरानी का कार्य एनसीवीईटी ही करती है। इन केंद्रों से कोर्स करने वालों को रोजगार प्राप्त करने में भी सहूलियत होगी।

एनसीवीईटी पूरे देश में स्टैंडर्ड पैरामीटर्स के साथ बेहतर गुणवत्ता और कौशल युक्त इकोसिस्टम बनाने का प्रयास करता है। इसका उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने और मूल्यांकन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं का एक पूल बनाना है। मान्यता यह सुनिश्चित करती है कि संस्था जो शिक्षा उपलब्ध करा रही है, वह बाजार की जरूरतों के अनुसार और राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करने वाली व विश्वसनीय हो।

एनसीवीईटी से मान्यता मिलने के बाद अब आईटीडीए उच्च योग्यता की शिक्षा, सर्टिफिकेट प्रदान करने, मूल्यांकन करने और प्रमाणित करने के लिए अधिकृत हो गया है। संस्था खुद, स्वामित्व या मैनेजमेंट वाले परिसरों और प्रशिक्षण केंद्रों में यह सुविधाएं प्रदान कर सकता है। अब आईटीडीए सर्टिफिकेट देने वाली संस्थाओं के प्रशिक्षण व मूल्यांकन के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान कर सकेगा।

 

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड–ब्रांडेनबर्ग (जर्मनी) के बीच विज्ञान व नवाचार सहयोग को नई गति, आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका

देहरादून/रुड़की। भारत के उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित सहयोग को...

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 का भव्य शुभारंभ, यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने भी रखी अपनी बात

पंचकूला (हरियाणा)/देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 9 दिसंबर 2025 तक दशहरा मैदान में...

धामी सरकार में मेडिकल एजुकेशन का हब बना उत्तराखंड, 1325 हुई एमबीबीएस की सीटें, युवाओं को ज्यादा मौके

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड अब मेडिकल एजुकेशन हब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments