Sunday, September 6, 2026
Home खेल आईपीएल 2024- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 15वें मैच में आरसीबी की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होनी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में से एक मैच में जीत और एक में हार का सामना किया है। मैच 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

लखनऊ सुपरजाएंट्स के नियमित कप्तान केएल राहुल पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे थे। लखनऊ का आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से सामना होना है और एक बार फिर सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या राहुल इस मैच में भी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे या पूर्ण रूप से जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे। लखनऊ प्रबंधन का कहना है कि चोट से वापसी करते हुए राहुल पर ज्यादा वर्कलोड नहीं डाला जाए इसलिए उन्हें इंपैक्ट के तौर पर खिलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ भी निकोलस पूरन ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अबतक अपने बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके फाफ डुप्लेसिस को लखनऊ के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ डुप्लेसिस का बल्ला आग उगलता है। रवि बिश्नोई और शिवम मावी के खिलाफ डुप्लेसिस ने 155.6 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 127 का है।

लंबे समय बाद आईपीएल से मैदान पर वापसी करने वाले विराट कोहली का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में भी जमकर बोल रहा है। उन्होंने पिछले दो मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। लखनऊ को अगर आरसीबी पर दबाव बनाना है तो उन्हें कोहली को जल्द ही पवेलियन भेजना होगा। हालांकि टीम का अन्य बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और दूसरे छोर से कोहली को किसी का साथ नहीं मिल रहा है। कोहली के अलावा डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन को भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

बैंगलुरु की चिंता सिर्फ उसके बल्लेबाजों का निरंतर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने तक सीमित नहीं है। उसके मुख्य गेंदबाज भी अबतक जलवा नहीं बिखेर सके हैं। आरसीबी का तेज गेंदबाजी विभाग मोहम्मद सिराज पर निर्भर है जिन्होंने अबतक तीन मैचों में दो विकेट लिए हैं। सिराज ने अबतक 10 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटाए हैं। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ भी असफल रहे हैं। जोसेफ ने अबतक एक विकेट लिया है और उम्मीद है कि आरसीबी लखनऊ के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं देगा। आरसीबी जोसेफ की जगह रीस टॉप्ली या लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दे सकता है।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments