Tuesday, March 10, 2026
Home खेल आईपीएल 2024- सीएसके ने आरसीबी को पहले मुकाबले में छह विकेट से...

आईपीएल 2024- सीएसके ने आरसीबी को पहले मुकाबले में छह विकेट से हराया 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने आठ गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से यह मैच जीत लिया।

आरसीबी द्वारा दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने दमदार शुरूआत की। ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई जिसे यश दयाल ने तोड़ा। कप्तान इस मैच में 15 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे। दूसरे विकेट के लिए रहाणे और रचिन रवींद्र के बीच 33 रन की पार्टनरशिप हुई। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। टीम को तीसरा झटका रहाणे के रूप में लगा जो 27 रन बना सके। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेरिल मिचेल दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाने में कामयाब हुए।

चेन्नई को जीत दिलाने में शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 37 गेंदों में 66 रन की नाबाद  साझेदारी हुई। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे दुबे ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, स्टार ऑलराउंडर ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। इस मैच में दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। आरसीबी के लिए कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिए जबकि यश दयाल और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरूआत इस मुकाबले में दमदार हुई थी। पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। मुस्तफिजुर रहमान ने कप्तान को पांचवें औवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। 39 वर्षीय बल्लेबाज आठ चौकों की मदद से 35 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को तीसरा झटका रजत पाटीदार के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए।

हैरानी की बात यह है कि आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें दीपक चाहर ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और कैमरन ग्रीन के बीच 35 गेंदों में 35 रन की पार्टनरशिप हुई। कोहली को मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया।

इस विकेट के बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी, 78 रन पर आरसीबी पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। तभी छठवें और सातवें नंबर पर उतरे अनुज रावत और दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। अनुज रावत ने 25 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। उन्हें सीएसके के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर रनआउट कर दिया। वहीं, दिनेश कार्तिक तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाने में कामयाब हुए। वह इस मैच में नाबाद रहे। सीएसके के लिए मुस्तफिजुर रहमान काल साबित हुए। उन्होंने चार विकेट चटकाए। इसके अलावा दीपक चाहर को एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments