Tuesday, March 10, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023 में भारत की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को...

वनडे विश्व कप 2023 में भारत की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने लगातार चौथे मैच में जीत हासिल की है। पुणे के मैदान में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए। शुभमन गिल ने भी 53 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 66 और तंजिद हसन ने 51 रन बनाए। महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद के साथ मेहदी हसन ने दो विकेट लिए। इस जीत से भारतीय टीम का विश्वकप में बांग्लादेश पर चला आ रहा 2011 से वर्चस्व कायम रहा। यह विश्वकप में उसकी बांग्लादेश पर लगातार चौथी जीत है। 2007 में मिली हार को छोड़ दें तो भारत ने शेष चारों मुकाबलों बांग्लादेश को हराया है। इस टीम के खिलाफ 2011, 2015, 2019 और 2013 विश्व कप में उसने जीत हासिल की है।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments