Sunday, September 6, 2026
Home खेल उपलब्धिः उत्तराखंड की राघवी ने बनाई भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह,...

उपलब्धिः उत्तराखंड की राघवी ने बनाई भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह, आयरलैंड के खिलाफ खेलेंगी

देहरादून। उत्तराखंड की स्टार महिला क्रिकेटर राघवी बिष्ट को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। 10 जनवरी से राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम प्रतियोगिता में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी।

राघवी बिष्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के चंगोरा गांव की निवासी हैं। आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में राघवी से प्रदेश के सभी खेल प्रेमियों को बहुत उम्मीदें रहेंगी। सोमवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में ओपनर बैटर स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगीं। राघवी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में डेब्यू किया था। पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए शानदार पारी खेली थी।

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए राघवी बिष्ट को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राघवी के चयन से प्रदेश की महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई की राघवी अपनी प्रतिभा से सभी खेलप्रेमियों को प्रभावित करने में कामयाब होगी।

वनडे प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, राघवी बिष्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तीतास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

प्रतियोगिता के मुकाबले

पहला वनडे: 10 जनवरी

दूसरा वनडे: 12 जनवरी

तीसरा वनडे: 15 जनवरी

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

पुलिस की पहल: 1.75 लाख छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, AI और डीपफेक से बचाव के बताए तरीके

देहरादून। प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’ के तहत उत्तराखंड पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments