Tuesday, March 10, 2026
Home खेल भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आठ...

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आठ विकेट से हराया

नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने पांच और आवेश खान ने चार विकेट लिए। अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने जीत के बाद कप्तान केएल राहुल की जमकर तारीफ की और पांच विकेट लेने का श्रेय उन्हीं को दिया।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। उसने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने कहर बरपा दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इनदोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर मैच को समाप्त किया। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच साल बाद उसके घरेलू मैदान पर वनडे में हराया। 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर टीम इंडिया को पिछली जीत मिली थी। उसके 2022 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की पारी में 200 गेंद बाकी रह गए। वनडे में गेंद शेष रहते हुए दक्षिण अफ्रीका की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2008 में इंग्लैंड ने नॉटिंघम में 215 गेंद शेष रहते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीत लिया था। वहीं, गेंद शेष रहते हुए भारत की यह चौथी बड़ी जीत है। 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 263 गेंद, 2001 में केन्या के खिलाफ 231 और 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ  211 गेंद शेष रहते भारत ने मैच को जीत लिया था।

अर्शदीप और आवेश ने बरपाया कहर
भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने कमाल कर दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। अर्शदीप को पांच और आवेश को चार विकेट मिले। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया।

अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments