Monday, June 15, 2026
Home खेल टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट...

टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत से शुरुआत की। विशाखापट्टन में गुरुवार (23 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दो विकेट से जीत हासिल की। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में दूसरी बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है। पिछली बार टीम इंडिया ने राजकोट में ऐसा किया था। 2013 में भारत 202 रन बनाकर जीता था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैचों में यह छठा अवसर था तब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 190 या उससे ज्यादा रन बनाए। दुर्भाग्य से हर बार उस टीम को हार का सामना करना पड़ा।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। वह एक गेंद का सामना भी नहीं कर सके। तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। यशस्वी ने आठ गेंद पर 21 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद ईशन किशन और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला।

सूर्या और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के उड़ाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

पेसलवीड स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

देहरादून। The Pestle Weed School में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों और शानदार खेल प्रदर्शन की...

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments