Sunday, March 8, 2026
Home बड़ी खबर दून डिफेंस एकेडमी में भव्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, देशभक्ति के नारों के...

दून डिफेंस एकेडमी में भव्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, देशभक्ति के नारों के बीच अग्निवीरों ने फहराया तिरंगा

देहरादून। राष्ट्र की सेवा और देशभक्ति के जुनून से ओतप्रोत संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सहस्त्रधारा रोड स्थित त्रिशक्ति परिसर में अग्निवीर बने डीडीए डायमंड्स व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने तिरंगा फहराया।

डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता की ओर से डीडीए कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा (सेनि) ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। साथ ही स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों का स्मरण भी किया गया।

वहीं, डीडीए की स्वर्णिम 21वीं वर्ष गांठ पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। प्रथम पग कोर्स-04 सत्र 2026-27 के एडमिशन के प्रारंभ होने की आधिकारिक रूप से घोषणा की गई। मर्चेंट नेवी विंग के शुभारंभ के साथ अमन वर्मा द्वारा तैयार की गई मर्चेंट नेवी की पुस्तक का विमोचन किया गया। डीडीए के चयनित छात्रों का नकद पुरस्कार से नवाजते हुए 14 सितंबर को होने वाले एनडीए व सीडीएस की लिखित परीक्षा की शुभकामनाओं के लिए छात्रों को मैजिक बॉल पेन व करंट अफेयर मैगजीन, के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

अग्निवीर बने डीडीए डायमंड्स को 10-10 हजार का नगद पुरस्कार

डीडीए की परंपरा के अनुसार अग्निवीर बने डीडीए डायमंड्स सुधांशु, बजरंग ज्यानी, प्रशांत, ओम जांगिद, परीक्षित चौहान, आरव मौ. व अमन पाल को 10-10 हजार रूपये नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर फॉउंडेशन कोर्स प्रथम पग इंटर हाउस स्विमिंग कॉम्पिटिशन के विजेता कैडेट्स को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।

60 से ज्यादा कैडेट्स ने किया रक्तदान, कराई खून की जांच

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में छात्रों, स्टाफ व फैकल्टी ने 60 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया। डॉ लाल पैथलैब द्वारा लगाए गए रक्त जांच शिविर में 50 से ज्यादा ने जांच करवाई। इस मौके पर डीडीए के कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा (सेनि), सेंटर हेड उमेश कुनियाल, एकेडमिक हेड उदय मेहरा,  एसडीओ महावीर रावत, पीआरओ अनिल रावत, प्रथम पग के प्रधानाचार्य एसके आर्य के साथ समस्त फेकल्टी, स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

पितृ शोक के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए संदीप सर

दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता के पिता एनके गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद 12 अगस्त 2025 को स्वर्गवास हो गया। यही कारण है कि निदेशक संदीप गुप्ता स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए। उनके पिता बुद्धि, विनम्रता और दृढ़ मूल्यों के धनी थे। उन्होंने न केवल अपने परिवार को, बल्कि उन सभी को प्रेरित किया, जिन्हें उन्हें जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव सभी के लिए शक्ति का स्रोत बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments