Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही था। दरअसल बच्ची ने ही अपने माता पिता से अपनी बात मनवाने के लिए खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। लेकिन इस मामले की जानकारी होते ही कुछ असामाजिक तत्वो ने इस घटना को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने इस घटना को विवादास्पद बनाकर सांप्रदायिक रूप दे दिया और लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया। एसएसपी देहरादून ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।

क्या है मामला
दरअसल 15 अप्रैल को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली की चमन विहार कालोनी में एक नाबालिक युवती के अपहरण का प्रयास किया गया है। सूचना मिलते ही तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। घटना के सम्बंध में नाबालिक युवती से जानकारी ली तो युवती ने बताया कि शाम करीब 07 बजे टयूशन से घर आते समय कार सवार 2 लोगों ने उसे खींचकर जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया लेकिन वहां मौका देखकर वह किसी तरह कार से बाहर निकलकर भाग कर वापस घर आ गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उन्हें कोई अहम सूराग नही मिला यहां की पुलिस ने युवती के बताए हुए घटनास्थल और अन्य मार्गो के सीसीटीवी कैमरे चैक किये लेकिन वहां सीसीटीवी फुटेज में ऐसी किसी घटना का होना नही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब नाबालिग युवती की काउंसलिंग की तो मामला कुछ और ही निकला।

दरअसल काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह इसके पहले ओलम्पस हाईस्कूल में पढ़ती थी लेकिन अब उसके परिजनो ने उसका दाखिला मांउट लिट्रेला जी स्कूल में करा दिया है। लेकिन जब वह 15 अप्रैल को पहली बार अपने नए स्कूल में गई थी तो वहां उसका कोई नया मित्र नही बना और उसका स्कूल में मन नही लगा।
इसलिए उसने अपने पुराने स्कूल में दोबारा दाखिले के लिये यह साजिश रची और अपने परिजनो को स्कूल के पास टयूशन से आते समय 02 व्यक्तियों द्वारा कार से उसका अपहरण करने और मौका पाकर भाग जाने की झूठी कहानी बताई।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments