Thursday, July 30, 2026
Home लाइफ स्टाइल बालों की ग्रोथ को करना है फास्ट, तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

बालों की ग्रोथ को करना है फास्ट, तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल लंबे और हेल्दी हों, तो केवल शैम्पू और सीरम काफी नहीं है. बालों की उचित देखभाल के लिए आपको स्वस्थ जीवनशैली और जड़ी-बूटियों जैसे प्राकृतिक उपचारों की भी जरूरत है। ये जड़ी-बूटियां अपने गुणों के लिए जानी जाती हैं, जो हेयर ग्रोथ प्रमोट करती हैं, स्कैल्प हेल्थ में सुधार करती हैं और बालों के रोम को मजबूत करती हैं. इसी से संबंधित यहां कुछ शक्तिशाली और नेचुरल ट्रीटमेंट्स दिए गए हैं, तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

बालों की नेचुरल ग्रोथ के लिए क्या करें?

आंवला
बालों को पोषण देने वाले गुणों के कारण आंवला को आयुर्वेद में रामबाण माना जाता है. विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह बालों के रोम को मजबूत करता है, बालों के विकास को बढ़ावा देता है और समय से पहले इ्रन्हें सफेद होने से भी रोकता है। बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आंवले का इस्तेमाल तेल, पाउडर या चाय के रूप में भी कर सकते हैं।

भृंगराज
बालों के लिए जड़ी-बूटियों का राजा के रूप में जाना जाने वाला भृंगराज का तेल या पाउडर हेयर ग्रोथ के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है, साथ ही यह बालों को झडऩे से भी रोकता है। इसके अलावा भृंगराज स्कैल्प को पोषण देता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे स्वस्थ और तेजी से बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

मेथी
मेथी के बीज प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं. वे बालों के रोम को मजबूत करते हैं, टूटने से रोकते हैं और बालों में चमक लाते हैं. मेथी के बीजों को रात भर भिगोकर इसका पेस्ट बना लें और बालों को धोते समय इस्तेमाल में ले।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाने से पीएच लेवल को संतुलित किया जा सकता है। इससे स्कैल्प की ड्राईनेस को कम करके और बालों के रोम को पोषण देकर स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। एलोवेरा एक नेचुरल कंडीशनर के रूप में भी काम करता है, जिससे बालों की बनावट में सुधार होता है।

हिबिस्कस/ गुड़हल
गुड़हल के फूल और पत्तियां विटामिन और अमीनो एसिड से भरपूर होती हैं जो बालों को पोषण में कारगर है और इससे हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है। इतना ही नहीं गुड़हल बालों के झडऩे को भी रोकते हैं. इसके प्राकृतिक कंडीशनिंग गुण बालों को मुलायम बनाते हैं. बालों के तेजी से विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हिबिस्कस का हेयर मास्क या तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

ऑफिस में हर वक्त रहता है तनाव, तो इस तरह प्लान करें वर्कप्लेस मैनेजमेंट, 4 आसान तरीके आएंगे काम

ऑफिस में काम करना या अपने काम को मैनेज करना एक टफ टास्क होता है, जिससे कामकाजी लोगों को स्ट्रेस हो जाता है। लेकिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments