Sunday, September 13, 2026
Home लाइफ स्टाइल कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग, तो इन ट्रिक्स की...

कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग, तो इन ट्रिक्स की मदद से मिनटों में होगा ये साफ

होली खेलना हर किसी को पसंद होता है. कई लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं, तो कई गुलाल से, ऐसे मैं कपड़ों पर रंग लगना स्वाभाविक है। इसे साफ करने के लिए महिलाएं नए-नए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है। लेकिन फिर भी कपड़ों से रंग नहीं निकलता है। आप भी अपने कपड़ों पर लगे रंग को आसानी से निकालना चाहते हैं, आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे।
करें ये उपाय
होली की खुशियों में कपड़ों के रंग को साफ करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ टिप्स को अपनाकर आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको शैंपू वाले पानी में रंग लगे कपड़ों को भिगोना है फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें इसे हल्के हाथों से मसाज कर धो लें।
इसके अलावा आप गंदे कपड़ों पर व्हाइट वाइनेगर स्प्रे करें और उसे 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
एक टप में पानी लें, उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा और विनेगर मिला लें, जिसके बाद गंदे कपड़े को 30 से 40 मिनट तक इस पानी में भिगोकर रखें फिर धो लें।
कपड़े को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें इसके बाद इस पर आयरन करें. इससे दाग धब्बे मिटने लगेंगे।
इन सब के अलावा आप लेमन क्लीनर और वाशिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ऐसे करें बचाव
कोशिश करें होली खेलते वक्त आप पुराने या किसी बेकार कपड़ों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कपड़े पर रंग लगने के तुरंत बाद ही इसे धो लें। रंग वाले कपड़ों को बाकी कपड़ों के साथ भूलकर भी ना धोए. ध्यान रहे रंगों को साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग न करें इससे कपड़े खराब होते हैं। 1 लीटर पानी में एक कप सिरका मिला लें, फिर कपड़े को 30 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें जिसके बाद इसको धो लें, ऐसा करने से भी कपड़ों पर लगे गंदे दाग साफ होते हैं। कपड़ों से रंग निकालते वक्त सावधानी रखें, नहीं तो कपड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इन उपायों को करने के बाद भी कपड़े पूरी तरह साफ ना हो, तो आप किसी धोबी या प्रोफेशनल को जा कर दिखाएं।

RELATED ARTICLES

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments