Saturday, March 14, 2026
Home ताजा खबर हल्द्वानी हिंसा- गलत डेट व समय की चूक ने खड़ा किया चुनौतियों...

हल्द्वानी हिंसा- गलत डेट व समय की चूक ने खड़ा किया चुनौतियों का पहाड़

देखें वीडियो

अंडर ट्रांसफर एक अधिकारी के अतिक्रमण हटाओ अभियान में मुख्य भागीदारी पर उठे सवाल

कांग्रेस व विभिन्न जन संगठनों की न्यायिक जांच की मांग.डीएम- एसएसपी का मांगा ट्रांसफर

पूरी विधिक कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की- डीएम

हल्द्वानी/देहरादून। हल्द्वानी गोलीकांड के बाद विपक्ष ने कुछ अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत विभिन्न जन संगठनों ने गोलीकांड की न्यायिक जांच की मांग करते हुए डीएम व एसएसपी के तबादले पर भी जोर दिया है। इधर, गोलीकांड के बाद बेहद संवेदनशील इलाके वनभूलपुरा इलाके में अवैध मदरसा व नमाज स्थल तोड़ने का समय और तारीख को मौजूदा स्थिति के हिसाब से ठीक नहीं माना जा रहा है। सूत्रों का कहना गया कि गलत तारीख और गलत समय पर अवैध अतिक्रमण हटाने पर बवाल हो गया। दंगाई एक इलाके में पूरी तरह काबिज हो गए। गोली चली और उग्र भीड़ का हिस्सा बने छह लोग मारे गए।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान को हल्द्वानी नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी लीड कर रहे थे। नगर आयुक्त पंकज कुमार उपाध्याय का लगभग दस दिन पहले 30 जनवरी को ट्रांसफर हो गया था। उन्हें केएमवीएन की जिम्मेदारी दी गयी थी। लेकिन इस अधिकारी को दस दिन बाद भी रिलीव नहीं किया गया । और संवेदनशील इलाके में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लीड करने की कमान दे दी गयी। जबकि अंडर ट्रांसफर अधिकारी को इतने बड़े व खतरे से जुड़े अभियान से अलग रखा जाना चाहिए था। फिर भी आधे अधूरे इंतजामों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया। जिसके बुरे नतीजे आज सभी के सामने हैं।

हल्द्वानी से लेकर दिल्ली-दून तक समूची हिंसा व गोलीकांड को लेकर सरकारी व राजनीतिक स्तर डैमेज कंट्रोल की कवायद जारी है। मुख्य विपक्षी दल व कई जनसंगठन ने बयान जारी कर हल्द्वानी कांड को प्रशासनिक विफलता करार दिया है। और डीएम व एसएसपी के तबादले की मांग की है। इधर, हल्द्वानी कांड के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस व जनसंगठनों का कहना है कि हाईकोर्ट ने अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामले की डेट 14 फरवरी तय कर दी। और यह डेट 8 फरवरी की सुनवाई के दिन ही तय की गई। और इसी दिन दोपहर के बाद सरकारी मशीनरी बिना किसी मुकम्मल इंतजाम और सम्भावित खतरे को नजरअंदाज कर जेसीबी लेकर वनभूलपुरा जैसे अति संवेदनशील इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंच गए।

जानकारों का कहना है कि सुबह के समय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए जबकि हल्द्वानी ऑपरेशन का समय शाम का था। इस तरह के बड़े ऑपरेशन हमेशा सुबह-सुबह शुरू होते हैं। सुबह के समय उग्र भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल को पर्याप्त समय मिल जाता और शायद गोली चलाने की नौबत नहीं आती। जबकि हल्द्वानी में सांझ ढल रही थी और जेसीबी ने मलिक बगीचे के अवैध मदरसे व नमाज स्थल तोड़ना शुरू किया। मौके पर हुए घनघोर पथराव से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि बलवाई पूरी तैयारी में थे। इतने पत्थर एक ही समय में एकत्रित नहीं किये जा सकते।

इस बीच, विपक्षी दल कांग्रेस, लोकवाहिनी, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी व अन्य जनसंगठनों ने कहा कि कोर्ट में मामला होने पर अधिकारियों ने जल्दबाजी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जनसंगठनों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग की है। दूसरी ओर, डीएम वंदना सिंह का कहना है कि पूरी विधिक कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। हम ज्यादा समय नहीं देना चाहते थे। बहरहाल, यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद जश्न में डूबी भाजपा के सामने हल्द्वानी गोलीकांड ने कई चुनौतियां खड़ी कर दी है। इस पूरे मामले में खुफिया तंत्र की विफलता भी खुल कर सामने आ रही है।

खुफिया तंत्र भी यूसीसी एपिसोड और अवैध अतिक्रमण ढहाए जाने पर होने वाली त्वरित प्रतिक्रिया का बिल्कुल भी आंकलन नहीं लगा पाया। वनभूलपुरा के अंदर भड़क रहे शोलों को अगर खुफिया विभाग भांप लेता और सरकार तक इस मसले पर होने वाली विस्फोटक प्रतिक्रिया की रिपोर्ट पहुंचा देता तो शीर्ष स्तर पर अवैध अतिक्रमण हटाने की डेट व टाइम को कुछ समय के लिए टाला जा सकता था। वह घड़ी टलती तो हल्द्वानी हिंसात्मक घटना के काले दाग से बच जाती।

बहरहाल, अब लापरवाही और दंगाइयों के उग्र तेवरों के बाद हुई अनियंत्रित स्थिति को संभालना और सौहार्द कायम रखते हुए पीड़ित परिवार के जख्म सहलाना धामी सरकार के लिए मुख्य प्राथमिकता मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments