Sunday, September 6, 2026
Home खेल 23 मई से आठ जून तक आयोजित होगा 41वां देवभूमि गोल्ड कप...

23 मई से आठ जून तक आयोजित होगा 41वां देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2025, खिताब के लिए भिडेंगी 16 टीमें

देहरादून। प्रतिष्ठित देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 का आयोजन 23 मई से आठ जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश की 16 प्रमुख टीमें खिताब के लिए भिडेंगी, जिसमें कई नामचीन खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले डे-नाइट होंगे।

जानकारी देते हुए देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन सोसाइटी के आयोजक सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि सभी 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि पहली टूर्नामेंट कलर ड्रेस और व्हाइट बॉल के साथ खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कई बड़े खिलाड़ियों ने शामिल होने पर अपनी सहमति जताई है। इसमें रिंकू सिंह, उमरान मलिक, आयुष बड़ोनी, यश ढुल, मयंक डागर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार कोई इतना बड़ा टूर्नामेंट डे नाइट खेला जाएगा। इसके मुकाबले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, आयुष क्रिकेट ग्राउंड और अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव दत्ता, कोषाध्य योगेंद्र वाजपेई, अजय पांडेय, कुमार थापा, संतोष गैरोला, देवेंद्र सती, अमित पांडेय सभी सदस्य आयोजन को भव्य और बेहतर बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

धोनी-रैना समेत कई सितारे खेल चुके गोल्ड कप

गोल्ड कप की गिनती उत्तर भारत के प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट के तौर पर होती है। भारतीय टीम के पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना समेत कई बड़े क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। इस प्रतियोगिता को क्रिकेटरों के लिए बहुत लकी माना जाता है। कहा जाता है कि यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे बहुत जल्दी खुलते हैं। प्रतियोगिता में पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, उन्मुक्त चंद, चेतन चौहान समेत कई अन्य क्रिकेटर खेल चुके हैं।

प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें हैं शामिल

ग्रुप-1

देल्ही चैलेंजर, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, रेलवे, लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन

ग्रुप-2

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, रजनीगंधा क्लब दिल्ली, सहगल स्पोर्टिंग दिल्ली, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़

ग्रुप-3

डीवाई पाटिल मुंबई, एएंडएस कोलकाता, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन, आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

ग्रुप-4

केरल क्रिकेट एसोसिएशन, जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments