Thursday, March 12, 2026
Home कारोबार फिर चमके सोना- चांदी के भाव, 60 हजार के पार पहुंचा गोल्ड

फिर चमके सोना- चांदी के भाव, 60 हजार के पार पहुंचा गोल्ड

नई दिल्ली। सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढक़र 60 हजार रुपये को पार कर गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 71 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 60,166 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की तेजी के साथ 60,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,224 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,156 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 201 रुपये की तेजी के साथ 71,794 रुपये के भाव पर खुला। यह कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की तेजी के साथ 71,819 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,721 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 1966.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1966.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की तेजी के साथ 1970.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.16 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 23.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

केन्द्रीय बजट 2026-27: निर्मला सीतारमण ने पेश किया अपना नौवां बजट, विकास, रोजगार और नवाचार पर फोकस

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए विकास, युवा सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में...

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को ईनाम, 18 विजेताओं को मिली कार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ–इनाम पाओ” योजना में विजेताओं को मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

होम स्टे समेत सभी पर्यटन संबंधित आर्थिक गतिविधियों का कराना होगा पंजीकरण, नहीं तो कार्रवाई करेगी सरकार

देहरादून। होम स्टे समेत सभी पर्यटन संबंधित आर्थिक गतिविधियों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। इसमें होम स्टे, होटल, रिजॉर्ट, रेस्त्रां, बार, एम्यूजमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments