Sunday, November 1, 2026
Home यूथ कॉर्नर खुशखबरीः बच्चों और गेमिंग के शौकीनों की लगी लॉटरी, दून में खुला...

खुशखबरीः बच्चों और गेमिंग के शौकीनों की लगी लॉटरी, दून में खुला स्मैश का सबसे बड़ा गेमिंग सेंटर

देहरादून। राजधानी देहरादून में अब बच्चों से लेकर बड़े तक एक छत के कई गेम्स का मजा ले सकेंगे। देहरादून के दिल घंटाघर कांप्लेक्स स्थित वर्क, फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में प्रदेश का सबसे बड़ा गेमिंग सेंटर स्मैश (Smaaash) शुरू हो गया है। मशहूर क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यहां बॉउलिंग समेत दर्जनों खेल उपलब्ध हैं। वर्चुअल रियलिटी वाले गेम्स यूजर्स को एक अलग तरह का एहसास देते हैं। सबसे खास बात यह है कि एंट्री पूरी तरह फ्री है, जबकि गेम्स के हिसाब से खेलने का चार्ज अलग-अलग है।

जीटीएम ग्रुप के चेयरमैन तुषार कुमार ने बताया कि देहरादून में परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लोगों को अब एक और जगह मिल गई है। घंटाघर कांप्लेक्स स्थित वर्क, फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में स्मैश दूनवासियों को गेमिंग की नई दुनिया से रुबरू कराएगा। यहां कई तरह के गेम्स का मजा लेने के साथ ही लजीज खाने का आनंद भी लिया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां कई तरह के गेम्स उपलब्ध हैं।

स्मैश के कंसल्टिंग सीएमओ अवनीश अग्रवाल ने बताया कि यहां पर बॉउलिंग की फोर लेन तैयार की गई है। इसमें लाइटिंग का विशेष ध्यान रखा गया है, जो खेल का मजा कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने बताया कि सभी ऐज ग्रुप के लोग इसका मजा ले सकते हैं। 149 से लेकर 499 रुपये तक में इस खेल का आनन्द उठाया जा सकता है।

इसके अलावा वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जुरासिक एस्केप, फिंगर कोस्टर, स्टैंड रोलर कोस्टर व हांटेड हॉस्पिटल गेम्स भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी गेम्स स्मैश ने खुद डेवलप किए हैं, इसलिए इनका मजा केवल यहीं उठाया जा सकता है।

साथ ही रिडमशन गेम्स भी खेले जा सकते हैं, जिसमें यूजर्स कई तरह के प्राइज जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि की मास्टर गेम में यूजर्स के पास आईफोन जीतने का भी मौका है। एयर हॉकी को लोग बहुत पसंद करते हैं, उसके भी दो वर्जन उपलब्ध हैं। इसे केवल दो खिलाड़ी खेल सकते हैं।

अवनीश अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के लिए कार-बाइक रेस वाले आर्केड गेम समेत कई अन्य गेम उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 1000 (एक हजार) रुपये के कार्ड पर 10 से 14 गेम्स खेल सकते हैं। यह प्रदेश का पहला स्मैश सेंटर है, जबकि देश में 20 सेंटर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी स्मैश ओपनिंग ऑफर चल रहा है, जिसके तहत सिर्फ 49 रुपये में आर्केड गेम खेल सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

देहरादून में टेक्नोलॉजी-स्टार्टअप्स को नई उड़ान, STPI ने शुरू किया 30 हजार वर्गफुट का इन्क्यूबेशन सेंटर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अब सिर्फ शिक्षा और पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि IT, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स के नए केंद्र के तौर...

देहरादून की सनफॉक्स में ₹67 करोड़ का निवेश, स्पंदन ECG तकनीक को दुनिया तक पहुँचाने की तैयारी

देहरादून। देहरादून में विकसित हृदय जांच तकनीक को अब बड़े निवेशकों का साथ मिला है। पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफॉर्म ‘स्पंदन’ बनाने वाली मेडटेक कंपनी सनफॉक्स...

नमो क्रिकेट लीग में बल्ला लेकर मैदान पर उतरे सीएम धामी, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

सूचना विभाग में तीन दशक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी विदाई

देहरादून। उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में करीब 30 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो...

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा: जोशीमठ के पास पहाड़ी से टकराया हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 की मौत

चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा चमोली जिले में जोशीमठ के...

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 5 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी; अलर्ट मोड पर प्रशासन

देहरादून। उत्तराखंड में 30 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

Uttarakhand Assembly Session: डेढ़ दिन में खत्म हुआ सत्र, 7844 करोड़ का बजट पास; सड़क से लौटे CM

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र तय अवधि पूरी होने से पहले ही बुधवार को डेढ़ दिन में समाप्त हो गया। सत्र...

Recent Comments