Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का पहला गाना हुआ रिलीज

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का पहला गाना हुआ रिलीज

राजकुमार राव फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और भरपूर प्यार भी दिया। इस किरदार से राजकुमार खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है तू मिल गया। इसमें राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस अलाया एफ नजर आ रही हैं।

राजकुमार राव और अलाया एफ की फिल्म श्रीकांत का पहला गाना तू मिल गया सोमवार को मेकर्स ने रिलीज किया। ये गाना राज और अलाया के बीच एक फोन कॉल से शुरू होता है और फिर दोनों रोड ट्रिप का निकलते हैं। गाने में कई खूबसूरत वादियों की भी झलक देखने को मिल रही है। इसी के साथ राज और अलाया की शानदार केमिस्ट्री भी दिख रही है।

इस गाने को जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत की इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव अहम भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार राव स्टारर श्रीकांत 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में ज्योतिका और अलाया एफ मुख्य भूमिका में हैं।

राजकुमार राव श्रीकांत के अलावा करण जौहर निर्मित फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके स्त्री 2 में भी दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments