Wednesday, March 11, 2026
Home मनोरंजन फाइटर ने दुनियाभर में रचा इतिहास, ऋतिक की फिल्म ने दो दिन...

फाइटर ने दुनियाभर में रचा इतिहास, ऋतिक की फिल्म ने दो दिन में जड़ दिया शतक

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और  नई ऊंचाइयों को छू रही है. 22.5 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ अपनी थिएट्रिकल जर्नी शुरू करने वाली इस फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को भी टिकट खिडक़ी पर कोहराम मचा दिया और बंपर कलेक्शन किया. घरेलू बाजार में गर्दा उड़ा रही फाइटर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई है. चलिए यहां जानते हैं फाइटर ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है।

पिछले साल सिद्धार्थ आनंद ने पठान के साथ बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. अब साल 2024 के जनवरी महीने में एक बार फिर इस हिट डायरेक्टर ने फाइटर के साथ सिनेमाघरों में धावा बोला है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. फाइटर का क्रेज दर्शको के सिर चढक़र बोल रहा है।

रगो में देशभक्ति की भावना को जगा देने वाली इस फिल्म की इमोशनल कहानी से लेकर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ ही सपोर्टिंग कलाकारों की भी दमदार एक्टिंग ने फाइटर को फुल एंटरटेमेंट पैकेज बना दिया है. साथ ही पॉजिटिव वर्थ ऑफ माउथ के चलते फिल्म को देखने को लिए सिनेमाघरो में ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में भी दो दिन में ही बवाल काट दिया है.फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स हैंडल पर फाइटर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक फाइटर ने अपन रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 36.04 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फाइटर ने कमाल कर दिया और फिल्म ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड 64.57 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फाइटर का वर्ल्डवाइड दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 100.61 करोड़ रुपये हो गया है।

फाइटर ने घरेलू बाजार में भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 22.5 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फाइटर को पूरा फायदा हुआ और इसके कलेक्शन में 75.56 फीसदी का उछाल आया. इस के साथ फाइटर ने दूसरे दिन 39.5 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद फाइटर की कुल दो दिनों की कमाई 62 करोड़ रुपये हो गई.
पठान और वॉर फेम सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फाइटर इंडियन आर्म्ड फोर्स की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को श्रद्धांजलि देती है. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर सहित स्टार-स्टड कलाकार, एयर ड्रैगन्स की कहानी को दिखाते  जो श्रीनगर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के जवाब में एयरफोर्स हेडक्वार्टर द्वारा नियुक्त एक एलिट यूनिट हैं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments