Monday, June 22, 2026
Home ताजा खबर किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का किया ऐलान, बॉर्डरों पर...

किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का किया ऐलान, बॉर्डरों पर पुलिस ने की तैयारी, दिए ये आदेश

दिल्ली। किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली आने की खबर है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको आने से रोकने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं। राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।किसान संगठनों के मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले दिल्ली यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार रात से यूपी गेट गाजीपुर लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया।इससे दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई। सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है।

यूपी गेट-गाजीपुर लेन पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालक एनएच 9 से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली नहीं जा सके। कई वाहन चालक दिल्ली से आने वाले रास्ते से होकर गाजीपुर मंडी की तरफ निकले। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। वहीं, कौशांबी-आंनद विहार बॉर्डर पर भी बैरिकेड रख दिए गए। इस पॉइंट पर वाहन चालक एक लेन से होकर दिल्ली पहुंचे जबकि कौशांबी की इंटरनल रोड़ पर कंटेनर रखकर उसे बंद कर दिया गया। दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चालक यातायात संचालन को देखकर ही दिल्ली जाने के लिए घर से निकलें या फिर मेट्रो रेल का प्रयोग करें। पुलिस ने कटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक (जर्सी बैरियर), कंटेनर और दूसरे अवरोधक लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसान इन दोनों बॉर्डर से राजधानी में प्रवेश के प्रयास कर सकते हैं, इसलिए पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए यहां इंतजाम किए हैं। सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने अस्थायी कार्यालय और कंट्रोल बनाने के अलावा करीब एक किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

ड्रोन की मदद से एरिया की निगरानी भी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि किसानों ने दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के लिए पंजाब और हरियाणा में 15 से 20 बार रिहर्सल की है। ऐसे में पुलिस इसे बड़ी चुनौती मान रही है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए लगभग सभी जिलों में पुलिस अपने जवानों को मॉक डि्रल करवा रही है। दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी रविवार को भी बैठकें करते रहे। अप्सरा, भोपरा, गाजीपुर, चिल्ला के अलावा बदरपुर बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहां पर बगैर जांच के किसी भी वाहन को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 13 फरवरी को दोनों ही बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों से ही वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। सिंघु बॉर्डर के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 12 और 13 फरवरी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अधिकारी ने बताया कि अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनियों की तैनाती की जा रही है। करीब 3000 से ज्यादा जवान सिंघु बॉर्डर के आसपास तैनात रहेंगे। कुछ ऐसा ही हाल टिकरी बॉर्डर का भी है।

बाकी मुकरबा चौक, गाजीपुर, अप्सरा, भोपरा, आनंद विहार, चिल्ला और बदरपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के अलावा जर्सी बैरियर पहुंचा दिए गए हैं। सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर क्रेन के अलावा जेसीबी को तैनात कर दिया गया। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना पिछली बार की तरह अधिकारी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जाएगा। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं। किसानों का वर्ष 2020 जैसा आंदोलन खड़ा होने के गंभीर इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई है। इसे देखते हुए पूरी दिल्ली में वर्ष धारा 144 लागू कर दी गई है। चार से ज्यादा लोगों को एक साथ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टियों पर हैं उन्हें वापस बुलाने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने दिए आदेश
– सभी थानाध्यक्षों को पुलिसकर्मियों को छुट्टी रद्द कर ड्यूटी पर बुलाने के आदेश।
– एंटी राइट्स उपकरण तैयार रखने के लिए कहा गया।
– हर पुलिस स्टेशन में 5-6 टायर किलर रखने होंगे।
– थाना इलाके में बॉर्डर पिकेट लगानी होगी।
– शांति भंग करने वाले को तुरंत गिरफ्तार होंगे।
– पुलिस कार्यालय में तैनात स्टाफ तैयार रहे।
– रस्सी व लाठियां तैयार रखने के आदेश।
– लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments