Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर कांग्रेस को दिया एक- एक वोट उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को...

कांग्रेस को दिया एक- एक वोट उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को देगा श्रद्धांजलि- राजीव महर्षि

कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी ने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने प्रदेश के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए मार्मिक अपील की है। महर्षि ने कहा कि प्रदेशवासियों का कांग्रेस को दिया एक एक वोट उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि अंकिता के कातिलों को सजा दिलाने और हत्याकांड के कारक वीआईपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सीट से पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने शुरू से इस हत्याकांड के विरुद्ध आवाज उठाई जबकि सत्तारूढ़ दल ने हमेशा मामले में लीपापोती की है।

यही मौका है जब हम उत्तराखंड की अस्मिता के सवाल को उठा कर ऐसी स्थिति बनाएं कि केंद्र और राज्य की सरकार अंकिता की हत्या के दोषी को सजा दिला सकें। उन्होंने कहा की कांग्रेस के हरिद्वार सीट के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने गंगाजल लेकर अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने का संकल्प लिया है। महर्षि ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड के नौजवानों के सपनों को कुचला है। ऊपर वालों ने अग्निवीर के नाम पर ठगा और यहां वालों ने सरकारी नौकरियों को बेचा। हाकम सिंह जैसे लोगों को पालने वाले आज बेशर्मी से वोट मांग रहे हैं।

महर्षि ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव जन बल और धन बल के बीच का चुनाव है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता पर भरोसा कर उन्हें ही अपना स्टार प्रचारक बनाया जबकि विरोधी भाजपा ने धनबल का भौंडा प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है। भाजपा के पास अपनी उपलब्धि गिनाने के नाम पर कुछ नहीं है। कांग्रेस ने प्रदेश के आम लोगों के निरंतर बढ़ते कष्टों को समझा है और उनके समाधान का रास्ता बनाया है।

उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि मतदान करते समय उत्तराखंड की मासूम बेटी अंकिता का चेहरा जरूर याद रखें, नौजवानों के सपनों का ख्याल रखें और बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का ध्यान रखें। यदि इस बार चूक गए तो उसके पश्चाताप का मौका नहीं मिलेगा।
महर्षि ने कहा कि भाजपा लोगों को स्वप्नजाल दिखा कर भरमाना चाहती है। वह हर हथकंडे अपना कर लोकतंत्र की मूल भावना को छलने पर आमादा है, इसलिए प्रदेश के जागरूक मतदाताओं का दायित्व बढ़ जाता है कि वे धन बल को ठुकरा कर जन बल के साथ खड़े हों।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

Recent Comments