Tuesday, March 10, 2026
Home हेल्थ कान की मालिश स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले...

कान की मालिश स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख लाभ

कान की मालिश को अंग्रेजी में ऑरिकुलर थेरेपी या ईयर रिफ्लेक्सोलॉजी कहते हैं। यह थेरेपी तनाव और थकान से राहत दिलाने में मदद करती है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप मालिश करते हैं तो कान पर कुछ दबाव बिंदु सक्रिय हो जाते हैं।इसके अलावा कान की मालिश रोग संबंधी विकारों और शारीरिक बीमारियों से लडऩे में भी मदद करती है।चलिए आज हेल्थ टिप्स में कान की मालिश करने के 5 प्रमुख फायदे जानते हैं।

मांसपेशियों के दर्द से दिलाता है राहत
अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द है तो कान की मालिश करके इससे राहत मिल सकती है।इसके लिए अपने कान के लोब (नरम वाला हिस्सा) को धीरे से खींचें और अच्छे से रगड़ें।ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और तांत्रिकाओं को तेज करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में एंडोर्फिन नामक दर्द निवारक हार्मोन जारी होता है।ये 5 चीजें मांसपेशियों के दर्द से प्राकृतिक इलाज करने में मददगार हैं।

सिर का दर्द होगा दूर
कई लोग सिरदर्द की समस्या होने पर दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं।हालांकि, सिरदर्द से राहत पाने के लिए कान की मालिश दवाओं से बेहतर तरीके से काम करता है। इस कारण अगली बार सिरदर्द होने पर अपने हाथों से आराम से कान की मालिश करें।इस समस्या से जल्द राहत पाने के लिए आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं।यहां जानिए विभिन्न प्रकार के सिरदर्द के अंतर के बारे में।

तनाव से मिलेगा आराम
भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण आजकल हर किसी की जिंदगी चिंता भरी और तनावपूर्ण बन गई है।ऐसे में हर कोई ज्यादा सोचने और तनाव जैसे मानसिक विकारों का शिकार बन चुका है, जिसके कारण पूरी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।हालांकि, कान की मालिश से इन मानसिक विकारों से भी राहत मिल सकती है।इसके लिए मालिश करते समय कान के हिस्सों में हल्के हाथों से दबाव डालें।

वजन घटाने में है मददगार
कान की मालिश से वजन घटाना भी आसान हो जाता है।यकीनन आपको इस बात से थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन अगर आप स्वस्थ भोजन और सक्रिया जीवनशैली का पालन करते हैं तो कान की मालिश वजन कम करने में मदद करती है।हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन रिफ्लेक्सोलॉजी विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि यह थेरेपी वजन घटान में मददगार है।

अनिद्रा का करें इलाज
किसी भी कारणवश देर रात तक जगे रहना या कुछ मानसिक बीमारियों के कारण भी नींद प्रभावित होती है।सोने की कोशिश करना और कोशिश के बाद भी नींद का न आना आदि शरीर को कई बीमारियों का घर बनाता है।हालांकि, कान की मालिश आपको अच्छी नींद लेने में मदद कर सकती है क्योंकि यह आपके दिमाग को शांत और आराम देती हैं, जिससे आपको सूकुन की नींद आ सकती है।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments