Monday, June 15, 2026
Home ताजा खबर दशहरा पर लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से पर्यटकों की उमड़ी...

दशहरा पर लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से पर्यटकों की उमड़ी भीड़, शहर में जगह- जगह जाम के हालात 

देहरादून। अब इसे पुलिस की लापरवाह कार्यशैली कहें या फिर नाकामी। त्योहारी सीजन में कोई यातायात प्लान न बनाने के कारण शनिवार को सुबह से रात तक पूरे शहर में यातायात थमा रहा। दशहरा पर तीन दिन की लगातार छुट्टी के कारण उमड़ी पर्यटकों की भीड़ व महाअष्टमी पर शहर में खरीदारी करने उमड़े लोगों के कारण सुबह से ही मुख्य मार्गों पर यातायात जाम होने लगा था, लेकिन शाम होते-होते स्थिति और विकराल हो गई।

शहर का कोई मार्ग ऐसा नहीं बचा, जहां वाहन जाम में न फंसे हों और हजारों वाहनों की कतार न लगी हो। रही-सही कसर विभिन्न शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरी कर दी। रात तक शहर में वाहनों का पहिया रेंग-रेंगकर चलता रहा।

दशहरा पर्व मनाने देहरादून आने व यहां से जाने वाले सैलानियों के वाहनों को नियंत्रित करने का कोई प्लान नहीं होने से शनिवार को पूरा शहर जाम की भेंट चढ़ गया। शाम को स्थिति अनियंत्रित होने पर भले ही शहर के अंदरूनी मार्गों पर लगे जाम को नियंत्रित करने पुलिस बल अपनी सुस्ती तोड़कर सड़क पर उतर गया, लेकिन शहर के मुख्य मार्ग व राजमार्ग पूरी तरह पैक रहे।

घंटों जाम के चलते लोग परेशान

पटेलनगर लालपुल-कारगी मार्ग, जीएमएस मार्ग, सहारनपुर मार्ग, आढ़त बाजार, चकराता मार्ग, राजपुर मार्ग से लेकर धर्मपुर, आराघर में लंबा जाम लगा रहा। कारगी मार्ग पर तो शाम चार बजे से लगा जाम शाम सात बजे तक भी नहीं खुला। लोग तीन से चार घंटे तक जाम में ही फंसे रहे, लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। परेशान लोग खुद ही जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, मगर वाहनों की कतार बढ़ने से उनके प्रयास विफल हो गए।

शहर में जब स्थिति विकट हुई तो पुलिस चाक-चौराहों पर उतरी, लेकिन तब तक स्थिति खराब हो चुकी थी। हर सड़क वाहनों से पैक व जाम ही जाम चारों तरफ। पुलिस इसे सुलझाने में जुट गई और भूल गई कि राजमार्ग पर क्या स्थिति है। पुलिस की इसी नादानी के चलते शहर के सभी राजमार्ग भारी यातायात जाम की चपेट में आ गए।

यातायात का पहिया थमा

हरिद्वार बाइपास और दून-पांवटा राजमार्ग से लेकर सहारनपुर रोड व मसूरी रोड पर यातायात का पहिया थम गया। हैरानी वाली बात तो यह है कि जाम की सूचना लोग पुलिस कंट्रोल रूम पर देते रहे और अधिकारियों के मोबाइल भी घनघनाते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

जाम के कारण कारगी चौक से लालपुल तक आने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा, जबकि सामान्य दिनों में यह दूरी महज दस मिनट में तय कर ली जाती है। वहीं, लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते रहे। उनका आरोप रहा कि शहर में यातायात व्यवस्था पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।

स्थानीय लोगों ने भी झेली मुसीबत

जो व्यक्ति अन्य राज्यों से दून आ रहे थे या बाईपास रोड के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में जा रहे थे, सिर्फ वही जाम में नहीं फंसे। जाम में परेशान रहने वालों में बड़ी संख्या स्थानीय नागरिकों की भी रही। दरअसल, शहर की बड़ी आबादी बाईपास रोड से सटे बंजारावाला, मोथरोवाला, कारगी, सरस्वती विहार, बंगाली कोठी, टर्नर रोड आदि क्षेत्रों में रहती है। शहर के मुख्य हिस्सों के बीच आवागमन के लिए बाईपास बड़ा जरिया है। शनिवार शाम को जिस किसी ने भी यहां से आवागमन किया, उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

आइएसबीटी के बाहर सर्विस लेन बंद होने के कारण पूरा यातायात फ्लाईओवर पर परिवर्तित कर दिया गया। जिसके कारण शाम से रात तक आइएसबीटी के बाहर से लेकर हरिद्वार बाईपास व सहारनपुर रोड पर वाहन जाम में फंसे रहे।पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार के मुताबिक, नवरात्र पर खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में शाम को बाजार निकले, जिसके कारण शहर में कुछ मार्गों पर यातायात दबाव की स्थिति बन गई थी और जाम लगा। जाम खुलवाने को यातायात पुलिस सुबह से रात तक के लिए सड़कों पर तैनात की गई है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments