Friday, June 26, 2026
Home ताजा खबर जो कहा वो किया, की नीति पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने...

जो कहा वो किया, की नीति पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जुटे डॉ धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची से हुआ चयन

विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी तैनाती की मंजूरी

देहरादून। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदो के सापेक्ष शीघ्र तैनाती दी जायेगी। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी नियुक्त होने से जहां कॉलेजों में पठन-पाठन सुचारू होगा वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

राज्य सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने लिये लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सरकार ने शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की राजकीय मेडिकल कॉलजों में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये जायेंगे। जिसमें से राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में सर्वाधिक 07 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जायेगी। इसी प्रकार राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 05, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 04, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 03 तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में 01 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जायेगी।

इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था जिसके सापेक्ष बोर्ड द्वारा चयनित विभिन्न संकाय के 171 असिस्टेंट प्रोफेसर को मेडिकल कॉलेजों में तैनाती प्रदान की गई। इसके उपरांत अब मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त 20 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर को तैनाती दी जायेगी। इन चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती से जहां एक ओर मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गतिविधियां सुचारू होगी वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

बयान-

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शत-प्रतिशत फैकल्टी तैनात की जायेगी, राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा उपलब्ध प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर कर दी गई है, शीघ्र ही इन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी जायेगी।– डा0 धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments