Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर दून विहार और आसपास नहीं होगी पेयजल किल्लत, मंत्री गणेश जोशी ने...

दून विहार और आसपास नहीं होगी पेयजल किल्लत, मंत्री गणेश जोशी ने किया पेयजल योजना का शिलान्यास

देहरादून। दून विहार और उससे लगे आसपास के इलाकों में अब लोगों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत स्वीकृत पेयजल योजना का शिलान्यास किया। 430.20 लाख की लागत से बनने वाली योजना से दून विहार कॉलोनी, भागीरथीपुरम, कृष्णा विहार व आसपास की बस्तियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वार्ड में बापूनगर में एसटीपी प्लांट निर्माण तथा पेयजल के लिए ओवर हैड टैंक का निर्माण हो चुका है। वेंडिंग जोन तथा सामुदायिक भवन का निर्माण गतिमान है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और सिंचाई विभाग से नाला निर्माण जैसे विकास कार्यो की भी स्वीकृति पाइपलाइन में है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का संकल्प है जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे उसका लोकार्पण भी करेंगे। इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार संवदेनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है, जल्द ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है।

जलनिगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पुरानी बिछी पेयजल वितरण प्रणाली जो कि अधिकांश एसी/पीवीसी पाईप की है, वह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है। साथ ही अधिकल्पित अवधि भी पूर्ण कर चुकी है, जिससे मानकों के अनुसार पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए कुल नौ किमी वितरण प्रणाली (मीटरिंग प्रणाली सहित) को परिवर्तित किये जाने की योजना स्वीकृत है। इन क्षेत्रों को लाभान्वित करने हेतु दून विहार वितरण प्रणाली की पेयजल योजना में प्रस्तावित वितरण प्रणाली में दून विहार क्षेत्र में पूर्व से अवस्थित जलाशयों क्रमशः दून विहार स्थित 200 किलोलीटर क्षमता, अंसल ग्रीन वैली स्थित 500 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय एवं विवेकानन्द परिसर, राजपुर रोड़ स्थित 225 किलोलीटर अवर जलाशय से पेयजल आपूर्ति की जानी है।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद संजय नौटियाल, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, भावना बिष्ट, रेखा राजपूत, मंदिर समिति अध्यक्ष जेपी डिमरी, देवेंद्र रावत, वीके शर्मा, योगेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments