Tuesday, June 23, 2026
Home ताजा खबर दून स्मार्ट सिटी- अब रोबोटिक मशीन से साफ होंगे शहर के सीवर

दून स्मार्ट सिटी- अब रोबोटिक मशीन से साफ होंगे शहर के सीवर

सीवर मेनहोल की सफाई के लिए जल संस्थान को सौंपी रोबोटिक मशीन

रोबोटिक मशीन से बेहतर सफाई होगी – सीईओ,स्मार्ट सिटी

देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने एक नयी पहल की है, अब शहर की सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उत्तराखण्ड जल संस्थान को रोबोटिक मशीन मुहैया कराई है। यह रोबोटिक मशीन सीवर मेनहोल की सफाई करेगी। इस रोबोटिक मशीन की कुल लागत 36.66 लाख है । इस प्रकार की रोबोटिक मशीन का मेनहोल की सफ़ाई के लिए पहली बार उत्तराखंड में प्रयोग किया जाएगा।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सोनिका ने कहा कि इस रोबोटिक मशीन से सफ़ाई करने पर किसी व्यक्ति की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । और सफ़ाई व्यवस्था सरल हो पाएगी । उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सफ़ाई हेतु पहले भी विभागों को कई अन्य प्रकार की मशीन उपलब्ध करवाई जा चुकी है जिससे सफ़ाई व्यवस्था बेहतर हो गई है ।

राजपुर रोड दिला राम चौक पर बैंडिकूट (bandicoot) रोबोटिक मशीन का ट्रायल किया गया। इस दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी एजेएम वाटर वर्क्स के पी चमोला, उत्तराखण्ड जल संस्थान के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष भट्ट, एई राघवेन्द्र डोभाल , एई हिमांशु नौटियाल तथा जैन रोबोटिक्स कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments