Thursday, July 23, 2026
Home एजुकेशन “उम्मीद” पहल के तहत 300 छात्राओं को बांटी साइकिल और स्कूल किट,...

“उम्मीद” पहल के तहत 300 छात्राओं को बांटी साइकिल और स्कूल किट, कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया वितरण

देहरादून। किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आज “उम्मीद” एक पहल के अंतर्गत आयोजित साइकिल एवं स्कूल किट वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन आरबीएल बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग से आने वाली 18 राजकीय विद्यालयों की कुल 300 छात्राओं को साइकिलें और स्कूल किट वितरित कीं। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे।

बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास
मंत्री जोशी ने कहा— “‘उम्मीद’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है। आज दी जा रही साइकिलें उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरक कदम हैं।” मंत्री जोशी ने कहा कि “उम्मीद” जैसी पहल ग्रामीण परिवेश की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक यातायात साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है।

उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, अपने सपनों को साकार करें और समाज में नई पहचान बनाएं। उन्होंने आरबीएल बैंक का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को साकार करने की दिशा में बैंक ने सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

हर बेटी को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लक्ष्य

मंत्री जोशी बोले— “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बने। महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।” कैबिनेट मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि अभिभावकों का विश्वास सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति बढ़ रहा है।

मंत्री जोशी ने विद्यालय के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर संसाधन उपलब्ध करा रही है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, आरबीएल बैंक के प्रमुख सुमित भंडारी, रीजनल हेड पंकज शर्मा, स्टेट हेड नितिन गुप्ता, गौरव कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, पार्षद मोहन बहुगुणा, अल्पना राणा, मीनाक्षी नौटियाल, भूपेंद्र कठेत, योगेश घाघट, पूनम नौटियाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments