Sunday, March 8, 2026
Home खेल प्रेस क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरूः दून किंग रायडर और दून लायंस...

प्रेस क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरूः दून किंग रायडर और दून लायंस की जीत के साथ हुई शुरूआत

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित की जा रही डा. आरपी नैनवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हो गई है। बृहस्पतिवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दूसरी पारी में मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मुकाबले में दून किंग रायडर और दूसरे मुकाबले में दून लायंस ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि पत्रकारों के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खेलना काफी मुश्किल है। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका उत्साह देखकर यह स्पष्ट होता है कि खेल उनके जीवन का एक अहम हिस्सा है। मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसे मुश्किल पेशे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए जब भी इस तरह मैदान में उतरने का मौका मिले, उसका फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में दून सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर दून किंग रायडर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। किंग रायडर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान ठाकुर नेगी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। बाकि कोई भी बल्लेबाज 20 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया। सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने 36 वाइड समेत 44 अतिरिक्त रन दिए। प्रवीन नेगी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सोहन परमार ने दो और अभय कैंतुरा व संजय नेगी ने एक-एक विकेट चटकाया।

जवाब में खेलने उतरी सुपर किंग्स की पूरी टीम 19 ओवर में 121 रनों पर सिमट गई और किंग रायडर की टीम 50 रन से जीत गई। सुपर किंग के लिए संजय नेगी ने 24 और संजय घिल्डियाल ने 23 रनों का योगदान दिया। टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। किंग रायडर के लिए अमित शर्मा ने 30 रन देकर चार, हर्ष उनियाल ने 23 रन देकर तीन और सुनील कुमार व अजय राणा ने एक-एक विकेट चटकाया।

दूसरा मुकाबला दून लायंस व दून डेयरडेविल्स के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में दून लायंस ने तीन विकेट से शानदार जीत हासिल की। डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 144 रन बनाए। कप्तान विजय जोशी और राजू पुशोला ने शानदार ओपनिंग साझेदारी करते हुए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। राजू पुशोला 22 रन बनाकर आउट हुए। बाद में विकास गुसांई ने कप्तान विजय जोशी का अच्छा साथ निभाया और टीम का स्कोर 144 तक पहुंचाया। विजय जोशी 54 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। विकास गुसांई 20 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। लायंस के लिए साकेत पंत, योगेश सेमवाल और राकेश रावत ने एक-एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस की टीम ने 17.5 ओवर में 145 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दीप बहुगुणा ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। योगेश सेमवाल 20 और सचिन कुमार 18 रन बनाकर आउट हुए। डेयरडेविल्स के लिए विकास गुसांई ने 21 रन देकर तीन, कुलदीप रावत ने दो और प्रकाश भंडारी ने एक विकेट चटकाया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ला, प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, खेल संयोजक व संप्रेक्षक मनोज जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर, क्लब सदस्य व पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, देवेंद्र सिंह नेगी, आशीष उनियाल, राजेंद्र उनियाल, अरुण शर्मा, राकेश बिजलवाण, अनिल चन्दोला समेत अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments