Sunday, March 8, 2026
Home खेल बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड के दो क्रिकेटरों ने बनाई इमर्जिंग एशिया कप के...

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड के दो क्रिकेटरों ने बनाई इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह

देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड के दो क्रिकेटरों ने 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। दिल्ली के लिए खेलने वाले दायें हाथ के ऑलराउंडर आयुष बड़ोनी और बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाजी अनुज रावत इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके तिलक वर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑलराउंडर आयुष बड़ोनी मूलतः टिहरी गढ़वाल के सिलोड गांव निवासी हैं। उनके दादा स्व. राजेंद्र प्रसाद बड़ोनी 1961 में दिल्ली में बस गए। वह अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। उनके पिता विवेक बड़ोनी ने टाईम्स ऑफ इंडिया से अपने करियर की शुरूआत की। बाद में उन्होंने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया। आयुष की मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

आयुष बड़ोनी ने पिछले कुछ समय से अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। आईपीएल में लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम से खेलते हुए उन्होंने टी-20 पारी में 19 छक्के लगाकर क्रिस गेल का एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। डोमेस्टिक सीजन में भी वह पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते वह भारतीय टीम का हिस्सा बनने में कामयाब हुए हैं।

उत्तराखंड के रामनगर निवासी अनुज रावत भी भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। वह क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली गए और वहां अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को दिल्ली से ही डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें आईपीएल में आऱसीबी ने 3.4 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च कर खरीदा। आईपीएल में उन्होंने कुछ दमदार पारियां खेली हैं।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments